फिरोजाबाद लव मैरिज के बाद मर्डर: हसबैंड से बार-बार वीडियो कॉल पर लोकेशन मांगती थी सेकंड वाइफ

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सेकंड वाइफ के बार-बार वीडियो कॉल पर लोकेशन मांगने से गुस्से में आए पति ने उसकी हत्या कर दी। मृतका को शक था कि लव मैरिज के बावजूद उसका पति अपनी पहली पत्नी से मिलने जाता है। 

Amitabh Budholiya | Published : Oct 28, 2023 4:13 AM IST

फिरोजाबाद. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सेकंड वाइफ के बार-बार वीडियो कॉल पर लोकेशन मांगने से गुस्से में आए पति ने उसकी हत्या कर दी। मृतका को शक था कि लव मैरिज के बावजूद उसका पति अपनी पहली पत्नी से मिलने जाता है। आरोपी फिरोजाबाद में चार्टर्ड अकाउंटेंट(CA) है। उसने अपनी पत्नी के सीने में गोली मार दी थी।

फिरोजाबाद में लव मैरिज और मर्डर की सनसनीखेज स्टोरी, पढ़िए 12 बड़ी बातें

1. फिरोजाबाद में चार्टर्ड अकाउंटेंट(CA) उदय प्रताप सिंह ने अपनी सेकंड वाइफ ममता की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम 24 अक्टूबर को दिया था। हालांकि पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में अब मर्डर मिस्ट्री खुल गई।

2.आरोपी ने पुलिस को बताया था कि मंगलवार को वो रात 10 बजे दशहरा मेला देखकर लौटा तो देखा कि घर के दरवाजे खुले पड़े हैं। अंदर ममता बेहोश पड़ी थी। उसके सीने में घाव था।

3. पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में खुलासा हुआ कि आरोपी ने ड्रामा करते हुए चिल्ला-चिल्लाकर पड़ोसियों को इकट्ठा कर लिया। फिर ममता को एक प्राइवेट हास्पिटल ले गया। आरोपी उदय ने पुलिस को बताया था कि ममता को करंट लगा था।

4. हालांकि जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली से मौत सामने आई, तब आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने 2 साल पहले ममता से लव मैरिज की थी।

5.आरोपी उदय ने बताया कि ममता को शक था कि वो अपनी पहली पत्नी और बच्चों से मिलने जाता है। जब भी आरोपी बाहर जाता, तो ममता उससे वीडियो कॉल पर लोकेशन मांगती।

6. आरोपी ने कहा कि कई बार तो ममता पूरी रात लड़ती थी। घर में आए-दिन क्लेश होता था। पिछले 6 महीने से आरोपी उसे लगातार समझाने की कोशिश कर रहा था।

7. पुलिस के मुताबिक, थाना पचोखरा के हिम्मतपुर की रहने वाली ममात गांव के ही उदय सिंह से प्रेम करने लगी थी। कानपुर से CA की पढ़ाई करने वाला उदय शादीशुदा है।

8. उदय के पिता पुलिस विभाग में दरोगा थे। रिटायरमेंट के बाद वे एटा रहने लगे। यहीं उदय और ममता के बीच प्रेम हुआ। उनके कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए, तो फरवरी, 2021 में मंदिर में शादी कर ली।

9. ममता के घर से भागकर शादी करने के बाद उसके परिवार ने रिश्ता तोड़ लिया। उदय अभी टूंडला में गोल्डसिटी कॉलोनी में रहता है।

10. आरोपी ने कहा कि ममता को पता था कि वो शादीशुदा था, बावजूद उसने रिश्ता रखा। उसने अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और शादी करने पर मजबूर कर दिया।

11. आरोपी ने बताया कि इससे पहले उसने हाथरस के एक डॉक्टर को ममता की हत्या के लिए राजी किया था। प्लान था कि वो ममता को गलत इंजेक्शन दे देगा। हालांकि पैसा लेने के बावजूद डॉक्टर मुकर गया।

12.आरोपी ने बताया कि 22 अक्टूबर को उसने नई विटारा ब्रीजा कार खरीदी थी। 23 अक्टूबर को ममता के साथ वैष्णो धाम मंदिर गया था। वहां से लौटकर ममता रातभर झगड़ती रही। कई बार वो सोते समय ऊपर ठंडा पानी डाल देती थी।

यह भी पढ़ें

सहारनपुर का शॉकिंग क्राइम: जादू-टोना करने से रोका, तो सास ने बहू के सिर पर दे मारा सिलबट्टा

बांदा की Viral News: घोड़ी चढ़ने से पहले ही 75 साल के दूल्हे को लगा जोर का झटका

 

Share this article
click me!