फतेहपुर में 2 नाबालिगों के साथ गैंगरेप, भागी ना होतीं 5 सहेलियां तो उनके साथ भी वही होता

Published : Mar 14, 2023, 10:13 AM ISTUpdated : Mar 14, 2023, 12:32 PM IST
fatehpur police

सार

यूपी के फतेहपुर में मेला देखने आई 2 किशोरियों के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई। वहीं इस दौरान 5 सहलियों ने भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा 6 आरोपी युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर जनपद में मेला देखने आई दो किशोरियों का अपहरण कर उनके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की गई। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया है। इसी के साथ मुकदमा दर्ज कर दोनों किशोरियों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

मेला देखने गई थी 7 सहेलियां, 2 को किडनैप कर किया गैंगरेप

आपको बता दें कि हुसेनगंज थाना क्षेत्र में शोभन सरकार का मेला लगा हुआ है। पांच दिनों तक चलने वाले इस मेल में ही 7 सहेलियां भी पहुंची हुई थी। इन्हीं में से 2 सहेलियों को मेला देखने आए 6 युवकों ने किडनैप कर लिया और उनके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने वहां पर 5 अन्य सहेलियों को भी पकड़ना चाहा लेकिन वह मौके से भागने में कामयाब रहीं। इस बीच एक किशोरी ने चीखना भी शुरू कर दिया जिसके बाद वहां से 6 आरोपियों को पकड़ लिया गया। घटना के बाद भारी संख्या में लोगों को जमावड़ा थाने पर भी देखा गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

किशोरियों को परेशान देख तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। मामले को लेकर एसपी राजेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि किशोरियों के साथ 6 लड़कों के द्वारा गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। मामले को लेकर पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने किशोरियों को मेडिकल के लिए भेजा है और आगे की पड़ताल की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की नाराजगी भी सामने आ रही है।

उमेश पाल की हत्या के बाद राजू पाल हत्याकांड के एक और गवाह ने बताया जान को खतरा, सीएम योगी से लगाई गुहार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यमुना एक्सप्रेसवे पर जमीन मिलते ही कंपनियों की लाइन, 5700 नौकरियों का बड़ा मौका
वाराणसी में गंगा के बीच इफ्तार… VIDEO सामने आया, ‘हड्डियां फेंकने’ के आरोप से मचा बवाल