कौन है 52 साल का बाहुबली विकास यादव, जिसकी दुल्हन बनी वेल क्वालिफाइड 32 साल की हर्षिका

Published : Sep 06, 2025, 03:57 PM IST
up news

सार

Ghaziabad News: यूपी के पूर्व सांसद और बाहुबली डीपी यादव के बेटे विकास  यादव की है। गाजियाबाद में आर्य समाज की परंपराओं के तहत संपन्न हुई। चर्चा का विषय यह है कि दुल्हन 32 साल की है तो दूल्हा 52 साल का है जो हत्या के केस में जेल में बंद है।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 06 सितंबर को संपन्न हुई एक शादी की खूब चर्चा हो रही है। 32 वर्षीय दुल्हन वेल क्वालिफाइड है, वहीं दूल्हे विकास यादव की उम्र 52 साल है। विकास एक हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं लेकिन एक सप्ताह के लिए बाहर आया है। यूपी के राजनीतिक गलियारों में इस विवाह की काफी चर्चा हो रही है।

पूर्व सांसद और बाहुबली डीपी यादव का बेटा बना दूल्हा

दरअसल, यह शादी यूपी के पूर्व सांसद और बाहुबली डीपी यादव के बेटे विकास (52) यादव की है। 30 साल की हर्षिका यादव ने गाजियाबाद में आर्य समाज की परंपराओं के तहत शादी की। दोनों परिवारों ने इस विवाह को बहुत ही सादगी के साथ संपन्न कराया। शादी में दोनों फैमिली के अलावा करीबी मित्रों को बुलाया गया था।

कौन है बाहुबली नेता की दुल्हन

हर्षिका यादव वेल क्वालिफाइड है। जो कि मूल रूप से फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की रहने वाली हैं। उनके पिता सरकारी टीचर हैं, जबकि खुद हर्षिका भी इंटर कॉलेज में फ्रोफेसर की जॉब करती हैं। वह पढ़ाई-लिखाई में मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने एजुकेशन में BSc, BTC और MSc की डिग्रियां हासिल की हैं। इसके अलावा टेट परीक्षा क्रैक किया हुआ है। बताया जाता है कि हर्षिका काफी विनम्र और साधारण स्वभाव की हैं, जबकि उसके दूल्हे पर हत्या करने का आरोप है।

कौन है 52 की उम्र में दूल्हा बना विकास यादव?

विकास यादव यूपी में दबंग सांसद रहे डीपी यादव का बेटा है। विकास 'नीतीश कटारा हत्याकांड' में सजा काट रहा है। साल 2002 में हुए इस मर्डर केस में विकास और उसके चचेरे भाई विशाल यादव को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई थी। बताया जाता है कि यह हत्या विकास की बहन भारती यादव के प्रेम संबंधों के चलते हुई थी। प्रेमी नीतीश का पता चलते ही विकास ने नीतीश का मर्डर कर दिया था।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Prayagraj Weather: साफ आसमान के बीच ठंडी हवाएं! क्या आज प्रयागराज में ठंड से मिलेगी राहत?
Lucknow Weather Today: सुबह धुंध, दिन में खिलेगी धूप, जानिए आज कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?