Ghaziabad chunav 2024: चार बार से इस सीट पर भाजपा ने जमा रखा है कब्जा, कांग्रेस-बसपा क्या इस बार लगा सकेगी सेंध

Published : Apr 26, 2024, 04:06 PM ISTUpdated : Apr 26, 2024, 05:51 PM IST
ghaziabad voting .jpg

सार

Ghaziabad chunav 2024: गाजियाबाद में लोकसभा चुनाव को लेकर वोटिंगा जारी है। भाजपा इस सीट पर लगातार चार बार से अपना परचम लहरा रही है। ऐसे में इस बार जीतती है तो ये उसकी पांचवी जीत होगी। कांग्रेस और बसपा के सामने ये बड़ी चुनौती है। 

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में भाजपा के साथ कांंग्रेस और बसपा की टक्कर देखने को मिलेगी। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर मतदान के लिए कुल 29.41 लाख मतदाता हैं। गाजियाबाद में वोटिंग की गति आज कुछ खास देखने को नहीं मिली। मतदान केंद्रों पर वोटर दोपहर तक कम पहुंचे थे। फिलहाल इस सीट पर भाजपा को टक्कर दे पाना कांग्रेस और बसपा प्रत्याशियों के लिए थोड़ा मुश्किल होगा।

क्या पांचवी बार भी जीतेगी भाजपा 
Ghaziabad chunav 2024: गाजियाबाद सीट भाजपा का गढ़ बन चुकी है। इस सीट पर भाजपा लगातार चार बार जीत का परचम लहरा चुकी है। ऐसे में इस बार अगर भाजपा जीतती है तो ये उसकी लगातार पांचवी जीत होगा। ऐसे में कांग्रेस और बसपा प्रत्याशियों ने भी इस बार पूरा जोर लगा रखा था। 

गाजियाबाद सीट पर 5 बजे तक 48.22 फीसदी मतदान
गाजियाबाद सीट पर 5 बजे तक विधानसभावार वोटिंग की बात करें तो लोनी में 52.40 प्रतिशत, मुरादनगर में 52.26 फीसदी, साहिबाबाद में 41.53 प्रतिशत, गाजियाबाद में 46.23 फीसदी और धौलाना में 57.46 फीसदी मत पड़े। 

गाजियाबाद में दोपहर 3 बजे तक 41.13 फीसदी मतदान 
गाजियाबाद में दोपहर 3 बजे तक 41.13 फीसदी मतदान हुआ है। विधानसभा वार बात करें तो लोनी में 44.5 फीसदी, मुरादनगर- 44.02 फीसदी, साहिबाबाद में 36.14 प्रतिशत, गाजियाबाद 39.45 फीसदी और धौलाना में 48.04 प्रतिशत वोटिंग हुई।

लोकसभा चुनाव 2024 के सेकेंड फेज की वोटिंग के ताजा अपडेट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

भाजपा के अरुण गर्ग की इनसे सीधी टक्कर
गाजियाबाद सीट पर भाजपा के अरुण गर्ग की सीधी टक्कर कांग्रेस की प्रत्याशी डॉली शर्मा के साथ होगी। वहीं बसपा के नंद किशोर पुंडीर भी भाजपा के सामने चुनौती दे रहे हैं। तीनों प्रत्याशियों के बीच इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। फिलहाल मतदाता अगले एक घंटे में अपना जवाब ईवीएम में दाखिल कर देंगे। सवाल ये है कि क्या कांग्रेस और बसपा भाजपा का ये विजयरथ रोकने में कामयाब रहेगी।     

गाजियाबाद में दूल्हे ने किया मतदान
गाजियाबाद सीट पर लोकसभा चुनाव का फीवर सिर चढ़कर बोल रहा था। यहां एक दूल्हे ने शादी रचाने से पहले मतदान किया, फिर शादी करने गया। जबकि एक मरीज भी आईसीयू से वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचा।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल