Gonda Nagar Panchayat Chunav Result 2023: मनकापुर से बीजेपी जीती, जानिए बृजभूषण सिंह के गढ़ में क्या है हाल?

Published : May 13, 2023, 03:45 PM ISTUpdated : May 14, 2023, 09:10 PM IST
Gonda  Nagar Nigam Election Result 2023 Live

सार

Gonda Nagar Panchayat Chunav Result 2023:यूपी निकाय चुनाव में गोंडा जिले के फाइनल नतीजे आ गए हैं। गोंडा को सांसद बृजभूषण शरण सिंह का गढ़ माना जाता है। इस समय वह विवादों में घिरे हैं। कैसरगंज से सांसद सिंह चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हुए थे। 

Gonda Nagar Panchayat Chunav Result 2023: यूपी निकाय चुनाव में गोंडा जिले के फाइनल नतीजे आ गए हैं। गोंडा को सांसद बृजभूषण शरण सिंह का गढ़ माना जाता है। इस समय वह विवादों में घिरे हैं। कैसरगंज से सांसद सिंह चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हुए थे। भाजपा को जिले से काफी उम्मीदे थी। वैसे गोंडा निकाय चुनाव में बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह की साख दांव पर लगी थी। धानेपुर, मनकापुर और खरगूपुर नगर पंचायत इन्हीं के संसदीय क्षेत्र में आता है। बीजेपी के खाते में गोंडा की 10 में से 6 सीटें आई हैं। नगर पालिका परिषद करनैलगंज की सीट भी इसमें शामिल है। जबकि सपा को 2 नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट पर विजय मिली है। उसके खाते में एक नगर पालिका अध्यक्ष की सीट भी आई है। सांसद बृजभूषण सिंह चुनाव प्रचार में नहीं उतरें थे। फिर भी गोंडा में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

  • गोंडा नवाबगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सीट पर निर्दल सत्येन्द्र कुमार सिंह 5013 वोट पाकर जीतें।
  • गोण्डा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की सीट पर सपा की उजमा राशिद को रिकार्ड 18805 वोट मिले। वह विजयी रहीं।
  • गोंडा की करनैलगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर बीजेपी के राम लली ने कब्जा जमाया है। उन्हें 8759 वोट मिले।

  • गोंडा की कटर नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट पर सपा की शमा परवीन जीतीं। उन्हें कुल 3268 वोट मिले।
  • गोंडा की बेलसर नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर सपा की सुशीला विजयी रहीं। उन्हें कुल 7716 मत मिले।
  • गोंडा की तरबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बीजेपी के राममूरत ने कब्जा जमाया। उन्हें 5093 वोट मिले।
  • गोंडा की मनकापुर नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट पर बीजेपी के दुर्गेश कुमार को विजय मिली है। उन्हें कुल 2925 मत मिले।
  • गोंडा की खरगूपुर नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बीजेपी के राजीव कुमार विजयी रहे। उन्हें कुल 3035 मत मिले।
  • गोंडा की परसपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर बीजेपी के वासुदेव सिंह ​विजयी रहें। उनहें कुल 4491 वोट मिले।
  • गोंडा की धानेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर बीजेपी की उमा देवी जीतीं। उन्हें कुल 4036 वोट प्राप्त हुए।

यह भी पढें-UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 LIVE Updates

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ