बाथरूम में नहा रही महिला का Doctor ने बनाया अश्लील वीडियो, फिर किया ऐसा काम चिल्ला उठी...

Published : Apr 22, 2024, 07:49 PM IST
obscene video

सार

यूपी में एक डॉक्टर ने बाथरूम में नहाती हुई महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए वह काम कर दिया कि महिला चिल्ला उठी और डॉक्टर को जान बचाने के लिए भागना पड़ा।

गोंडा. उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले में एक डॉक्टर ने महिला का नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके दिखाकर वह महिला के साथ संबंध बनाना चाह रहा था। लेकिन महिला उसकी एक भी बात मानने को तैयार नहीं थी। ऐसे में एक दिन उसने महिला के साथ अश्लील हरकत कर दी। जिसके बाद मामला थाने पहुंच गया।

ये था पूरा मामला

दरअसल गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र निवासी एक अनुसूचित जाति की महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए डॉक्टर दिलदार खान पर अश्लील वीडियो बनाकर संबंध बनाने के लिए प्रेशर करने सहित अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसके सास ससुर की तबियत खराब रहती थी। इस कारण वह अक्सर घर आकर दवाई दे जाता था। चूंकि उसका घर में आना जाना लगा रहता था। इस कारण दिन जब महिला बाथरूम में नहा रही थी, तभी उसने वीडियो बना लिया। जिसे बाद में वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। महिला ने कहा कि एक दिन तो उसने हद ही कर दी, घर में घुसकर जबरदस्ती करने लगा, तो महिला जोर जोर से चिल्लाई, महिला को चिल्लाते देख डॉक्टर भाग गया। इसके बाद जब महिला का पति घर आया तो उसने अपने पति को पूरी बात बताई। महिला ने अपने पति के साथ थाने जाकर डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: Free में कोटा की कोचिंग, NEET की तैयारी के लिए मंगवाया 30 साल का मटेरियल, कलेक्टर ले रहे बच्चों की क्लास

जान से मारने की धमकी

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी डॉक्टर ब्लैकमेल कर संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। ऐसे में महिला डरी हुई थी। लेकिन जब डॉक्टर सारी हदें पार करने लगा तो महिला को पूरी बात अपने पति को बतानी ही पड़ी। क्योंकि वह महिला के साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था।

यह भी पढ़ें: Raja की दो पत्नियां, महाराज की मौत के बाद एक BJP, दूसरी कर रही Congress का प्रचार, जानिये क्या है मामला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कबड्डी प्रतियोगिता 2025: UP चैम्पियन-पूर्वोत्तर रेलवे उपविजेता, CM योगी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया
योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक