आपकी संपत्ति पर अपना पंजा मारना चाहती है कांग्रेस, सलामत नहीं रहेगा मंगलसूत्र: नरेंद्र मोदी

Published : Apr 22, 2024, 03:00 PM ISTUpdated : Apr 22, 2024, 03:20 PM IST
Narendra Modi Aligarh rally

सार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की नजर लोगों की संपत्ति पर है। उनकी सरकार बनी तो माताओं-बहनों का मंगलसूत्र सलामत नहीं रहेगा। 

अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रैली की। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर फिर से लोगों की संपत्ति जब्त करने और उसे बांटने की योजना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति पर पंजा मारना चाहती है। माताओं-बहनों का मंगलसूत्र सलामत नहीं रहेगा। इससे पहले राजस्थान में चुनावी रैली में पीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो वह आम लोगों की संपत्ति लेकर मुसलमानों में बांट देगी।

नरेंद्र मोदी ने कहा, “10 साल में जो किया वो तो ट्रेलर है। हमें तो बहुत सारा काम करना है। सपा कांग्रेस वालों को ये बातें समझ नहीं आता है। वो मोदी के साथ कदम नहीं मिला पा रहे हैं। इस क्षेत्र में विकास के बहुत काम हुए हैं। ये इंडी गठबंधन वाले इतनी निराशा में डूबे हुए लोग हैं कि भविष्य की ओर देखने का हौसला ही नहीं रहा है। ये कहते हैं कि मोदी विकसित भारत की बात क्यों करता है? ये कहते हैं मोदी भारत तो तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की बात क्यों करता है? ये लोग अपने परिवार और सत्ता के लोभ के अलावा कुछ नहीं करते।”

कांग्रेस की सरकार आई तो कराएगी संपत्ति का सर्वे

पीएम ने कहा, "कांग्रेस और इंडी गठबंधन के एक और खतरनाक इरादे से मैं आज देश के लोगों को आगाह कर रहा हूं। कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नजर अब आपकी कमाई पर, आपकी संपत्ति पर है। कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि उसकी सरकार आई तो कौन कितना कमाता है, किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है,कितना धन, कितने मकान हैं, सबकी जांच कराएंगे।"

 

 

उन्होंने कहा, "इतना ही नहीं वो आगे कहते हैं ये जो संपत्ति है उनको सरकार अपने कब्जे में लेकर सबको बांट देगी। ये कहते हैं। ये मेनिफेस्टो उनका कह रहा है। आप सोचिए, हमारी माताओं-बहनों के पास सोना होता है। ये सोना अवसरों पर सिर्फ पहनने के लिए नहीं होता। हमारे देश में माताओं-बहनों के पास सोना होता है वो पवित्र माना जाता है। यह स्त्री धन है। अब इनकी नजर कानून बदलकर हमारी माताओं-बहनों की संपत्ति छीनने पर है। उनके मंगलसूत्र पर इनकी नजर है। माताओं बहनों का सोना चुराने का इरादा है।"

माताओं-बहनों का मंगलसूत्र सलामत नहीं रहेगा

पीएम मोदी ने कहा, "वो सर्वे करना चाहते हैं कि जो नौकरीपेशा हैं उन्होंने कितनी एफडी की है, कितने वाहन हैं। सबकी जांच होगी। कितनी जमीन है। इसकी जांच करेगी। कांग्रेस इसका सर्वे कराएगी और फिर सरकार कब्जा करेगी। सरकार के नाम पर कब्जा कर, आपकी संपत्ति छीनकर बांटने की बात कर रही है। अगर गांव में आपका पैतृक घर है। शहर में फ्लैट ले लिया है। ये दो में से एक छीन लेंगे और जिसको नहीं है, उसे दे देंगे। ये माओवादी सोच है। ये कम्युनिस्टों की सोच है। ऐसा करके वे कितने ही देशों को बर्बाद कर चुके हैं। यही नीति ये कांग्रेस पार्टी और इंडी अलायंस भारत में लागू करना चाहते हैं।"

यह भी पढ़ें-कांग्रेस मुसलमानों में बांटेगी संपत्ति, PM के बयान से भड़का विपक्ष, जानें राहुल गांधी-असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा

उन्होंने कहा, “आपकी संपत्ति पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है। माताओं-बहनों का मंगलसूत्र अब सलामत नहीं रहेगा। ये कांग्रेस ने कहा है। इन परिवारवादी लोगों ने देश के लोगों को लूटकर अपना इतना साम्राज्य बना लिया है। आज तक इन्होंने अपनी अकूत संपत्ति से देश के गरीबों को कुछ नहीं दिया और इनकी नजर देश के लोगों की संपत्ति पर पड़ गई है। देश की संपत्ति लूटना कांग्रेस अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानती है।”

यह भी पढ़ें-रैली में आए लोगों से योगी बोले- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों से कह दो ये बात

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM सूर्य घर योजना: योगी सरकार की ग्रीन एनर्जी पॉलिसी से बिजली बचत और रोजगार में बढ़ोतरी
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अब बाबा साहेब की प्रतिमा को मिलेगी फुल सिक्योरिटी