Gorakhpur nagar nigam chunav result 2023: गोरखपुर में खिला कमल, मंगलेश श्रीवास्तव 34 हजार वोट से जीते

Published : May 13, 2023, 10:19 AM ISTUpdated : May 13, 2023, 07:02 PM IST
 Gorakhpur  Nagar Nigam Election Result

सार

Gorakhpur nagar nigam chunav result 2023: गोरखपुर में वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां से बीजेपी के मंगलेश श्रीवास्तव चुनाव जीत गए हैं।

Gorakhpur nagar nigam chunav result 2023:  गोरखपुर मेयर पद पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। यहां भाजपा प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने सपा प्रत्याशी काजल निषाद को 60876 मतों से हरा दिया हैं। भाजपा को 180629 और सपा को 119753 मत प्राप्त हुए हैं।

गोरखपुर में सपा प्रत्याशी काजल निषाद मतगणना स्थल पर हंगामा कर दिया था। उनका आरोप था कि मतगणना में धांधली हो रही है। वह काफी देर तक री-काउंटिंग की मांग पर अड़ी रहीं। हालांकि, बाद में श्रीवास्तव को विजयी घोषित कर दिया गया। 

Gorakhpur nagar nigam chunav result 2023 :  गोरखपुर से जीत की ओर बीजेपी प्रत्याशी
बता दें कि गोरखपुर मेयर चुनाव में 6 राउंड की गिनती पूरे होने तक 22,882 वोट से बीजेपी आगे चल रही थी। भाजपा उम्मीदवार को 59345 वोट, सपा को 36,463, बसपा को 8,325, कांग्रेस को 2613, आप को 1527 मिले।

Gorakhpur nagar nigam chunav result 2023: गोरखपुर में बीजेपी को बढ़त

इससे पहले गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव आगे चल रहे थे। उन्हें  31511 वोट मिले। वहीं, सपा को 18950, बसपा को 6795, कांग्रेस 1221 और आप को 875 वोट मिले।

Gorakhpur nagar nigam chunav result 2023 live:  गोरखपुर में इन पार्षदों ने हासिल की जीत

गोरखपुर के वार्ड-64 विष्णुपुरम से कांग्रेस प्रत्याशी अजय यादव जीत गए हैं। वहीं, वार्ड-7 महादेव झारखंडी से बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र सिंह उर्फ नन्हे विजयी घोषित.

80 वॉर्ड और 11 नगर पंचायतों वाले जिले में महापौर की कुर्सी पर ज्यादातर बीजेपी का ही कब्जा रहा है। साल 2017 में यह अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीट थी। उस समय बीजेपी के सीताराम जायसवाल मेयर बने थे। इस बार यह सीट अनारक्षित श्रेणी में आ गई तो भाजपा ने भी अपना प्रत्याशी बदल दिया। बीजेपी ने पैथालाजिस्ट डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव को मौका दिया है। कायस्थ और निषाद मतदाताओं की ज्यादा संख्या होने की वजह से मेयर तय करने में उनका अहम रोल होता है। वैसे भी गोरक्षनाथ मंदिर के महंथ योगी आदित्यनाथ खुद सीएम हैं। ऐसे में इस सीट पर भाजपा का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

गोरखपुर से सपा ने काजल निषाद, कांग्रेस ने नवीन उर्फ नवीन सिन्हा, बसपा ने नवल किशोर नाथानी को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी से रमेश और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन से कैश भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 

निर्दलीय उम्मीदवारों में सीमा, रीता पाण्डेय, वीना, कौशल, नीलम पाण्‍डेय, जग भूषण सिंह, सत्यव्रत जायसवाल शामिल हैं। भाजपा प्रत्याशी पैथालाजिस्ट डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव का मुकाबला सपा की काजल निषाद से माना जा रहा है। आपको बता दें कि काजल 2022 विधानसभा चुनाव में कैंपियरगंज से चुनाव लड़ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- पी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 LIVE Updates

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार का मिशन रोजगार: बांदा में 193 बेरोजगार युवाओं को मिली नौकरी
लखपति दीदियों को करोड़पति बनाने की दिशा में योगी सरकार का बड़ा कदम