उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव 2023 के नतीजे आज यानी शनिवार को घोषित कर दिए गए हैं। सभी सीटों पर परिणाम फाइनल भी हो गए हैं। जहां भाजपा बससे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यानि 17 नगर निगर निगम और नगर पालकिाओं में भाजपा ने कब्जा कर लिया है।

सहारनपुर ( उत्तर प्रदेश). यूपी निकाय चुनाव 2023 की काउंटिंग चल रही है। जिसमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायतें, ग्राम पंचायत के परिणाम सामने आ चुके हैं। शुरूआती मतगणना में भाजपा, समाजवादी पार्टी में टक्कर देखने को मिली। 17 नगर निगर निगम और अधिकतर नगर पालकिाओं में भाजपा ने कब्जा कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सारहनपुर की 2 नगर पालकिओं के रिजल्ट

1. गंगोह नगर पालिका से बहूजन समाजवादी पार्टी से साजिया ने यह चुनाव जीता है

2.सरसावां नगर पालिका से निर्दलीय कोमल पवार चुनाव जीती हैं।

17 नगर निगम चुनाव जीती बीजेपी

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की बीजेपी सरकार ने 17 नगर निगम में क्लीन स्वीप किया है। बता दें कि वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, आगरा, झांसी, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद और गोरखपुर नगर निगम में महापौर का चुनाव दो चरणों में हुआ था। इसी तरह नगर पालिका और नगर पंचायत का चुनाव भी दो चरणों में संपन्न हुआ था। कुल मिलाकर कहें तो यूपी के नगर निकाय चुनाव में भी योगी जी के बुल्डोजर ने सभी पार्टियों का सूफड़ा साफ कर दिया है