Jhansi nagar nigam chunav result 2023: झांसी में बिहारीलाल आर्य की बड़ी जीत, 50 हजार वोट से जीते BJP उम्मीदवार

Published : May 13, 2023, 10:13 AM ISTUpdated : May 13, 2023, 06:45 PM IST
jhansi nagar nigal counting

सार

Jhansi nagar nigam chunav result 2023: झांसी नगर निगम सीट पर बिहारीलाल आर्य ने जीत हासिल कर ली है। भाजपा के बिहारी लाल को कुल एक लाख 23 हजार 451 वोट मिले। 

Jhansi nagar nigam chunav result 2023:  नगर निगम झांसी में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। इसके साथ ही भाजपा की ने यहां निकाय चुनाव में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है। भाजपा के उम्मीदवार बिहारी लाल आर्य ने करीब 83 हजार से अधिक मतों से अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार अरविंद कुमार बबलू को मात दे दी।

भाजपा के बिहारी लाल को कुल एक लाख 23 हजार 451 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं उनसे लगातार पीछे चल रहे कांग्रेस के उम्मीदवार अरविंद कुमार बब्लू को 39 हजार 903 मत ही मिल सके। इस प्रकार भाजपा के बिहारीलाल आर्य ने 83 हजार 548 मतों से हरा दिया। इसके अलावा तीसरे स्थान पर बसपा के भगवान दास फुले को 21 हजार 570 वोट मिले। 

वहीं, सपा उम्मीदवार सतीश जतारिया को 21 हजार 29 मत पाकर संतुष्ट होना पड़ा। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेश वर्मा को कुल पांच हजार 621 मत मिले।  बुंदेलखंड क्रांति दल के उम्मीदवार शिवदयाल को महज एक हजार 568 मत प्राप्त हुए। इसके इतर नोटा को दो हजार 850 मत देकर मतदाताओं ने अपना विरोध भी जताया।

Jhansi nagar nigam chunav result 2023 : झांसी में शुरुआत से ही बीजेपी ने बढ़त बनाई

बता दें कि यहां मतगणना के शुरुआत से ही भाजपा ने बढ़त बना ली थी और उसके बाद फिर बिहारी लाल आर्य ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। जबकि कांग्रेस ने कुछ देर तक भाजपा के उम्मीदवार को टक्कर देते हुए उनका पीछा किया, लेकिन कुछ देर में वह काफी आगे निकल गए।

Jhansi nagar nigam chunav result 2023:  झांसी से भाजपा उम्मीदवार की जीत 

बीजेपी के बिहारी लाल आर्य ने 50 हजार वोट से जीत हासिल की है। उन्हें 73 हजार से ज्यादा वोट मिले। वहीं, कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही। गौरतलब है कि झांसी में भाजपा सुबह से ही बढ़त बनाए हुए थी। शुरुआती रुझानों में भी भाजपा प्रत्‍याशी कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से हजारों वोट से आगे चल रहे थे।

Jhansi nagar nigam chunav result 2023 : झांसी में बीजेपी की लगातार तीसरी जीत

उल्लेखनीय है कि यह भारतीय जनता पार्टी की निकाय चुनाव में लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले सामान्य सीट पर रामतीर्थ सिंघल और उससे पहले अनुसूचित जाति की सीट पर किरण राजू बुकसेलर महापौर पद पर जीत का परचम लहरा चुकी हैं।

बता दें कि  यूपी के झांसी नगर निगम चुनाव के लिए 4 मई को मतदान हुआ था। इस बार 13 नगर निकायों के मेयर और अध्यक्षों के पदों के लिए महज 47.19 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि जिले में कुल मतदाता 6,57,759 हैं। 

यह भी पढ़ें-  पी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 LIVE Updates

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP YouTuber ED Raid: अनुराग द्विवेदी YouTuber या गैम्बलिंग किंग? सामने आया चौंकाने वाला सच
UP Weather Today: ठंड लेगी यूपीवालों का कड़ा इम्तिहान, 20 जिलों में रेड अलर्ट