मां पीतांबरा दतिया के दर्शन कर यूपी लौटते समय भीषण हादसा, 4 की मौत, 12 घायल

Published : Dec 18, 2023, 04:09 PM IST
pitambara peeth

सार

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में स्थित मां पीतांबरा के दर्शन कर लौट रहे एक पिकअप को उत्तरप्रदेश में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे 4 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

जालौन. उत्तरप्रदेश के जालौन जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें एक पिकअप वाहन को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी मध्यप्रदेश के दतिया जिले में स्थित मां पीतांबरा के दर्शन करने के लिए गए थे।

एमपी से यूपी लौटते समय हादसा

हादसा कानपुर हाईवे पर बुंदलेखंड ब्रीज के समीप हुआ है। पिकअप वाहन में सवार लोग माता के दर्शन कर मुहाना गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप वाहन को ट्रक ने इतनी जोर की टक्कर मारी कि वह पलटने के बाद गिरा, जिसके कारण पिकअप में सवार चार लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया।

तीन महिला और एक बच्चे की मौत

इस भीषण सड़क हादसे में दो महिलाएं, एक युवती और एक बच्चे की मौत हुई है। वहीं पिकअप में सवार अधिकतर लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और सरकारी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना में 50 वर्षीय मुन्नी देवी, 28 साल की प्रियंका, 16 साल की राम सहोदर और एक 2 साल के बच्चे की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव उज्जैन में रूके रात, सुनाई रात नहीं रूकने के पीछे की पूरी कहानी

गांव में छा गया मातम

दुर्घटना की जानकारी लगते ही गांव में मातम पसर गया है। क्योंकि गांव वाले सभी के लौटने का इंतजार कर रहे थे। किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि इस प्रकार का हादसा हो जाएगा। घरवाले बार बार मोबाइल से सम्पर्क कर जानकारी ले रहे थे कि कहां तक पहुंचे, कब तक आओगे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि जो लोग यहां से गए हैं। उनमें से कुछ लोग अब हमेशा के लिए नहीं आएंगे। घायलोंं के परिजन भी जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचने लगे।

यह भी पढ़ें: CM बनते ही एक्शन में आए मोहन यादव, ग्वालियर में मंदिर-मस्जिद से उतरे लाउड स्पीकर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Dairy Export Growth: योगी सरकार की नीतियों का असर, डेयरी, अंडे और शहद के निर्यात में 10% से अधिक वृद्धि
UP Data Center Park: योगी सरकार का बड़ा प्लान, 8 शहरों में बनेंगे डेटा सेंटर, 2 लाख करोड़ निवेश की तैयारी