पत्नी का दर्द देख तड़प उठा पति, वो तड़पती रही उसने कर दिया शर्मनाक कांड

Published : Jun 22, 2024, 07:30 AM IST
wife

सार

एक व्यक्ति दर्द से करहाती अपनी पत्नी का दर्द देख नहीं सका और उसने बड़ा कांड कर दिया। हालांकि ये शर्मनाक है। क्योंकि वह अपनी पत्नी को बीच मझधार में छोड़कर चला गया।

हरदोई. हम बात कर रहे हैं उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले की। यहां एक किसान की पत्नी का लंबे समय से इलाज चल रहा है। वह फेंफड़े की बीमारी से परेशान है। जब उसे दर्द होता तो घंटों तक दर्द से करहाती रहती थी। यह उससे देखा नहीं जाता था। इस कारण उसने परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

वो दर्द से तड़पती रही, पति ने लगाई फांसी

यूपी के हरदोई जिले के निवासी देशराज कुशवाह उम्र 36 वर्ष ने बुद्धेश्वर स्थित कुसमा अस्पताल के टॉयलेट में लगे एक लोहे के एंगल पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसकी पत्नी का उसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह अधिकतर दर्द से करहाती रहती थी। जिसे देखकर वह परेशान हो जाता था। क्योंकि पत्नी की असहनीय पीड़ा उससे देखी नहीं जा रही थी। ऐसे में उसने खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

पति ने जिम्मेदारी से मोड़ा मुंह

पत्नी अस्पताल में इलाजरत है, इसके बावजूद पति ने फांसी लगा की, इस घटना को लोग शर्मनाक बता रहे हैं। क्योंकि पति ने उसे बीच मझधार में छोड़ दिया। क्योंकि जिस समय उसे अपनी पत्नी के पास रहना चाहिये था। उसी समय उसने मौत को गले लगा लिया। दूसरी तरफ उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। अब उनकी देखभाल कौन करेगा। वहीं इतनी सारी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़कर चल दिया। जबकि पत्नी भी कुछ दिन की मेहमान है। जिस दिन उसे कुछ हो जाएगा। इसके बाद उन बच्चों का क्या होगा। ये सोचकर लोगों का दिल पसीज रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि किसान देशराज काफी परेशान दिख रहा था। वह कई बार अपना पसीना पोंछता नजर आया। उसकी पत्नी को इसी सोमवार तबियत अधिक खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद गुरुवार देर रात उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसे देख कर्मचारियों ने फांसी के फंदे से उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ