किराये पर कमरा लेकर प्रेमी-प्रेमिका ने गुजारी रात, OYO वाले ने झांककर देखा तो देखता रह गया

Published : Jun 21, 2024, 01:51 PM IST
oyo room

सार

एक प्रेमी और प्रेमिका ने किराये पर कमरा लेकर एक साथ रात गुजारी, लेकिन जब सुबह देर तक वे बाहर नहीं आए तो ओयो वाले ने झांककर देखा तो वह देखता ही रह गया। 

संभल. उत्तरप्रदेश के संभल जिले में एक प्रेमी प्रेमिका ने ओयो होटल में एक किराये का कमरा लिया। उन्होंने एक साथ रात गुजारी, लेकिन इसी बीच न जाने ऐसा क्या हुआ कि सुबह होने से पहले उन्होंने अपने आप को खत्म कर लिया। रूम के अंदर दोनों के शव मिले। ये खबर फैलते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई।

ये था मामला

जानकारी के अनुसार यूपी के संभल में हसनपुर रोड पर स्थित एक ओयो होटल में शुक्रवार सुबह जहां प्रेमिका का शव बिस्तर पर पड़ा मिला, वहीं प्रेमी फांसी के फंदे पर पंखें पर लटका हुआ मिला। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद जो खुलासा हुआ वह चौंकाने वाला था।

होटल वाले ने बताया

ओयो संचालक ने बताया कि गुरुवार देर रात युवक और युवती ने एक कमरा किराये पर लिया। उन्होंने कमरे में ही रात गुजारी, लेकिन जब सुबह काफी देर तक कमरे के बाहर नहीं आए तो उन्होंने पहले जाकर दरवाजा खटखटाया। इसके बाद कोई आवाज नहीं आइ तो होटल के मैनेजर ने कमरे में झांका तो प्रेमी फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे तैसे दरवाजा खुलवाया तो बेड पर लड़की की लाश पड़ी थी, मुंह से झाग भी निकल रहे थे। अब आगे की जानकारी पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगी।

दिल्ली और संभल के लड़का लड़की

जांच में पता चला कि प्रेमी दिल्ली का रहने वाला था। चूंकि वह लड़की के पड़ोस में रहने वाले एक युवक के यहां आता जाता था, इस कारण उसकी दोस्ती लड़की से हो गई। जिसके बाद दोनों में प्यार भी हो गया। दोनों एक दूसरे से मिलते रहते थे। फिर न जाने ऐसा क्या हुआ जो दोनों ने ये कदम उठाया।

यह भी पढ़ें : बेटी की इज्जत बचाने पुलिस के चक्कर काट रहे मां बाप, बेटी नहीं निकल रही कमरे से बाहर

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस को ओयो रूम से कोई सुसाइड नोट फिलहाल नहीं मिला है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

यह भी पढ़ें : दो बीवियों के साथ रहेगा जीजा, एक साली और दूसरी घरवाली, पत्नी को नहीं एतराज

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अब 8 घंटे नहीं, 3.5 घंटे में काशी दर्शन! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन होगी गेम चंगेर?
Success Story: साइकिल से इंटरनेशनल यूथ आइकॉन बने बागपत के अमन कुमार, युवाओं के लिए मिसाल