Kanpur Dehat Rasulabad Nagar Panchayat Result 2023 : कानपुर देहात में 20 निर्दलीय सभासद बने, जानें रसूलाबाद नगर पंचायत का हाल

Published : May 13, 2023, 10:23 AM ISTUpdated : May 13, 2023, 03:49 PM IST
jhansi nagar nigal counting

सार

कानपुर देहात के झींझक के गांधी नगर में बीजेपी की सोनी, डेरापुर के श्याम नगर में बीजेपी प्रत्याशी कमला देवी और रूरा के गणेश गंज में भाजपा के अंशुल बाजपेयी की जीत हुई है। 20 निर्दलीय सभासद चुन लिए गए हैं।

कानपुर देहात : यूपी निकाय चुनाव की मतगणना (UP Nagar Nikay Chunav Result 2023) जारी है। कानपुर देहात की दो नगर पालिका और 11 नगर पंचायतों के वोटों की गिनती चल रही है। 13 नगर निकायों के लिए अध्यक्ष पद के 13 और सभासद के 190 पदों के लिए 1,206 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर पंचायत रसूलाबाद (Rasulabad Nagar Panchayat Result 2023) पर हर किसी की नजर है। यहां दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी। कुल 68.45 प्रतिशत मतदान हुआ था।

रसूलाबाद नगर पंचायत में बीजेपी-सपा में टक्कर

रसूलाबाद में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी का सीधा-सीधा मुकाबला है। भाजपा प्रत्याशी देव शरण और सपा के यदुनाथ मैदान में हैं। यह नगर पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। बीजेपी-सपा के अलावा यहां बसपा से मेवालाल मैदान में हैं। रसूलाबाद में कुल 19,708 मतदाता है। इनमें से 68.45 प्रतिशत ने वोट डाला है।

कानपुर देहात निकाय चुनाव में 20 निर्दलीय की जीत

कानपुर देहात के 8 निकायों में सभासद के 23 रिजल्ट आ चुके हैं। अब तक सिर्फ 3 जगह ही बीजेपी जीत दर्ज कर पाई है। झींझक के गांधी नगर में बीजेपी की सोनी, डेरापुर के श्याम नगर में बीजेपी प्रत्याशी कमला देवी और रूरा के गणेश गंज में भाजपा के अंशुल बाजपेयी की जीत हुई है। वहीं, 20 निर्दलीय ने भी सभासद का चुनाव जीत लिया है। रूरा में 4, डेरापुर में 5, रसूलाबाद में एक, सिकंदरा में 3, शिवली में 4, अमरौधा में एक और मूसानगर में एक सदस्य के नतीजे आ गए हैं। झींझक पालिका में चार सभासद के रिजल्ट भी घोषित हो गए हैं।

यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 लाइव अपडेट

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार का मिशन रोजगार: बांदा में 193 बेरोजगार युवाओं को मिली नौकरी
लखपति दीदियों को करोड़पति बनाने की दिशा में योगी सरकार का बड़ा कदम