कानपुर की अजीब दुल्हन: सोशल मीडिया पर सिपाही को फंसाकर कर ली शादी, पर 'भाई' से चल रही थी Love Story

Published : Oct 09, 2023, 07:47 AM ISTUpdated : Oct 09, 2023, 11:32 AM IST
Kanpur Luteri Dulhan

सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक लुटेरी दुल्हन ने पुलिसवाले तक को नहीं छोड़ा। शातिर महिला ने खुद को इनकम टैक्स अफसर बताकर सिपाही से शादी कर ली। इसके बाद लाखों रुपए और कीमती सामान बंटोरकर रफूचक्कर होने वाली थी, लेकिन पकड़ी गई। 

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक लुटेरी दुल्हन ने पुलिसवाले तक को नहीं छोड़ा। शातिर महिला ने खुद को इनकम टैक्स अफसर बताकर सिपाही से शादी कर ली। इसके बाद लाखों रुपए और कीमती सामान बंटोरकर रफूचक्कर होने वाली थी। हालांकि लुटेरी दुल्हन को पकड़ लिया गया है। आरोपी महिला पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

कानपुर की लुटेरी दुल्हन, 12 पॉइंट्स में पढ़िए फ्रॉड शादी की कहानी

1.नजीराबाद पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर सिपाही को फंसाकर शादी कर उसे ठगने वाली लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। महिला खुद को कभी शिवांगी सिसोदिया, पिंकी गौतम, तो कभी सविता शास्त्री बताती थी।

2. आरोपी महिला 2016 में सोशल मीडिया के जरिये सिपाही के संपर्क में आई थी। महिला खुशीपुरा कचहरी के पास कानपुर-झांसी मार्ग की रहने वाली है। हालांकि इस समय वो कानपुर के रंजीत नगर के एकता अपार्टमेंट में रहती थी।

3. महिला ने खुद को इनकम टैक्स अफसर के रूप में पेश कर चंडीगढ़ में तैनाती बताई थी। हालांकि कुछ समय बाद महिला ने बताया कि उसका लखनऊ ट्रांसफर हो गया है।

4.महिला ने बताया था कि उसके पिता आईपीएस एसपी अमन सिंह गौतम हैं। 2017 में महिला कानपुर में श्यामनगर स्थित होटल में सिपाही से मिलने आई थी।

5. महिला ने सिपाही से शादी का प्रस्ताव रखा था। वो अपने साथ मदन वर्मा नामक युवक को भाई बताकर लाई थी। वो अपने साथ एक मुस्लिम महिला को भी लाई थी, जिसे भाभी बताया था।

6. 10 फरवरी, 2021 को महिला ने सिपाही से शादी कर ली। इस दौरान महिला ने कार बुकिंग के बहाने 8 लाख रुपए ले लिए।

7. हालांकि महिला ने नई कार खरीदकर एक किराए की गाड़ी उठा ली। हालांकि शादी के अगले ही दिन जब गाड़ी नहीं दिखी, तो सिपाही ने सवाल किया। इस पर लुटेरी दुल्हन ने बहानेबाजी करके मामला टाल दिया।

8. कुछ दिन बाद महिला ने बताया कि उसका ट्रांसफर हो गया है। इस बीच एक दिन रात की ड्यूटी से घर लौटे सिपाही को अपनी दुल्हन के साथ एक युवक मिला। महिला ने उसे अपना भाई बताया।

9. शक होने पर सिपाही ने पड़ताल की, तो मालूम चला कि वो युवक झांसी के समीवर्ती कस्बे मऊरानीपुर का सोनू है, जो महिला का प्रेमी है। उसे महिला शादी में फोटोग्राफर बताकर लाई थी।

10. पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि लुटेरी दुल्हन का नाम सविता देवी है। वो पहले से शादीशुदा है और 2 बच्चों की मां है।

11.पुलिस की पड़ताल में पता चला कि महिला ने नसबंदी करा चुकी है, ताकि बच्चे न हों।

12. पुलिस को तलाशी के दौरान महिला के पास से इनकम टैक्स के फर्जी प्रमाण पत्र और ट्राफी मिले हैं।

यह भी पढ़ें

रामलीला में शराबी सिपाही का ड्रामा-'माता सीता को नहीं ले जाने दूंगा'

मेरठ का अजीब केस: ब्यूटी पॉर्लर में ही करा दी गर्भवती की डिलीवरी, आखिर क्यों?

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

4 साल इंतजार के बाद पैदा हुए बच्चे की 23वें दिन नींद में मौत, पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबर!
ये हैं भदोही की रेखा : कभी सिलाई करती थीं, अब बना रहीं डिटर्जेंट पाउडर