UP Today Weather: मानसून की विदाई के बाद भी यूपी में हल्की-फुल्की बारिश देती रहेगी मजा

Published : Oct 09, 2023, 07:13 AM ISTUpdated : Oct 09, 2023, 07:15 AM IST
tamilnadu weatherman chennai rain

सार

लौटते मानसून के बीच यूपी के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पश्चिम यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी यूपी में मौसम खुला रहेगा। इसके साथ ही कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका भी है। 

लखनऊ. लौटते मानसून के बीच यूपी के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पश्चिम यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी यूपी में मौसम खुला रहेगा। इसके साथ ही कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका भी है। 

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले कुछ दिनों में भारत के कई प्रदेशों में तेज बारिश होती रहेगी। उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश और बिहार से मानसून जा चुका है,बावजूद यहां हल्की-फुल्की बारिश के आसार बनते रहेंगे।

उत्तर प्रदेश में मानसून की वापसी और बारिश

मौसम विभाग ने 9 अक्टूबर को यूपी में कहीं-कहीं बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका जताई है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है।

10 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। 11 अक्टूबर को पश्चिमी के साथ पूर्वी यूपी में भी मौसम शुष्क रहेगा। 12 अक्टूबर को यूपी में मौसम खुला रहेगा।

देश में बारिश का पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश देखी जा सकती है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

तमिलनाडु, केरल सहित देश के दक्षिणी भागों और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में कुछ अच्छी बारिश हो सकती है।

राजस्थान में सुबह हल्की ठंड महसूस होने लगी है। यहां कहीं-कहीं छिटपुट बारिश के आसार हैं।

देश में टेम्परेचर का अनुमान

मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

ओडिशा, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। पूरे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई।

यह भी पढ़ें

CM योगी का फैसला: UP में डॉल्फिन राज्य जलीय जीव घोषित, जानिए गंगा में कितनी है इनकी संख्या

UP Weather Report: मानसून की विदाई के साथ ही बदलने लगा मौसम का मिजाज, जानिए बारिश का पूर्वानुमान

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिहार चुनाव में जीत के बाद यूपी पर चिराग पासवान की नजर, 2027 चुनाव का ऐलान
कानपुर–लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनेगा स्टार्टअप ग्रोथ का नया इंजन, बदलेगा यूपी