इरफान सोलंकी व करीबियों का ब्यौरा जुटा रही कानपुर पुलिस, उन्नाव से लेकर मुंबई तक फैली है करोड़ों की प्रॉपर्टी

Published : Jan 29, 2023, 02:37 PM IST
KANPUR

सार

कानपुर से सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक इरफान सोलंकी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। बता दें कि पुलिस कमिश्नर के पास सपा विधायक की 150 करोड़ की संपत्तियों की सूची पहुंची है। अब इन संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।

कानपुर: यूपी के कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें कि गैंगस्टर एक्ट के तहत सपा विधायक सोलंकी की 150 करोड़ की संपत्ति जब्त होगी। पुलिस की जांच में कानपुर से लेकर मुंबई तक अरबों की संपत्ति सामने आई है। पुलिस के हाथ बेनामी संपत्तियों की लंबी-चौड़ी लिस्ट लगी है। कई संपत्तियां दूसरों के नाम पर खरीदी गई हैं। इन संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत अटैच किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, अवैध तरीके से ये संपत्तियां कमाई गई हैं। महिला का घर फूंकने के आरोप के बाद सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक सोलंकी पर पुलिस का शिकंजा कसता चला जा रहा है।

150 करोड़ की संपत्ति का ब्योरा आया सामने

इरफान के खिलाफ पुलिस ने एक महीने के भीतर एक के बाद एक गैंगस्टर एक्ट समेत 8 मुकदमे दर्ज किए थे। जिनमें से दो की चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। वहीं अन्य 6 मामलों की चार्जशीट अपने अंतिम चरण में है। बताया जा रहा है कि 10 फरवरी तक पुलिस इन मामलों की भी चार्जशीट दाखिल कर देगी। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी के मुताबिक सपा विधायक ने अवैध तरीके से अरबों की संपत्ति बनाई है। बता दें कि पुलिस के सामने अब तक कानपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम और लोकल इंटेलीजेंस से करीब 150 करोड़ की संपत्ति का ब्योरा सामने आया है। वहीं संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत अटैच करने की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

दूसरों के नाम पर हैं संपत्ति

बता दें कि कानपुर, उन्नाव से लेकर मुंबई तक सपा विधायक की संपत्तियां सामने आई हैं। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इरफान ने अपने कई पार्टनर के नाम प्रॉपर्टी खरीदी है। इसके अलावा सपा विधायक ने टेनरी और चमड़े के कारोबार से लेकर पार्टनरशिप में कंस्ट्रक्शन कंपनी खड़ी की है। वहीं अब सपा विधायक की बेनामी संपत्तियां जब्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सपा विधायक का भाई रिजवान उन्नाव का भू माफिया भी है। वहीं सामने आया है कि सपा नेत्री के पिता शौकत पहलवान ने भी अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति बनाई है।

रातों-रात अरबों की संपत्ति के मालिक बने इरफान

पुलिस जांच में सामने आया है कि सपा विधायक सोलंकी की संपत्ति में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। इसके साथ ही मोहम्मद शरीफ और हिस्ट्रीशीटर इसराइल आटे वाला की भी करोड़ों की संपत्ति जब्त की जाएगी। इरफान सोलंकी की चारों विधानसभाओं में घोषित संपत्ति का विवरण जांचने पर सामने आया है कि सपा विधायक रातों-रात अरबों की संपत्ति के मालिक बने हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में सपा विधायक सोलंकी ने 10 करोड़ की संपत्ति की घोषणा की थी। जबकि इससे पहले वर्ष 2017 में उनके पास 3 करोड़ की संपत्ति थी। जांच में सामने आया है कि वर्तमान में इरफान सोलंकी डेढ़ सौ करोड़ के मालिक हैं।

गोरखनाथ मंदिर के हमलावर मुर्तजा का था खतरनाक प्लान, नेपाल से वापस आने के बाद किया था जवानों पर हमला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ