
कानपुर. यूपी के कानपुर जिले में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी ने प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी है। महिला अपने पति की मौत के बाद बच्चों के साथ आरोपी के साथ रह रही थी। उसे शक था कि वह किसी और से भी बात करती है। इसी के चलते दोनों में अक्सर विवाद होता था। एक दिन नशे में उसने हथौड़ा मारकर प्रेमिका की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले का शुक्रवार को खुलासा किया है।
पति के मौत के बाद हुआ इश्क
जानकारी के अनुसार कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी में रहने वाली 40 वर्षीय महिला मुध के पति की डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। महिला के चार बच्चे थे, वह अपने बड़े बेटे के साथ दादा नगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करके अपना गुजारा करने लगी। तभी उसकी मुलाकात सुरेश राजमिस्त्री से हो गई। जिससे कुछ ही दिन में महिला को प्यार हो गया और वह अपने बच्चों को लेकर उसके साथ रहने लगी। हालांकि ये प्यार कुछ ही दिन का था, आरोपी नशा करता था और एक दिन उसने महिला की हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें : खतरनाक वायरस से 2 साल की बच्ची की मौत, अंतिम संस्कार में बरती गई सतर्कता
घर में हिस्सा मांग रही थी महिला
इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी राजमिस्त्री को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह घर में हिस्सा मांग रही थी। इसी के चलते दोनों के बीच विवाद होता था। जबकि महिला के बेटे ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी मां पर शक करता था। नशा करके आए दिन मारपीट करने लगा था। एक दिन जब वह फैक्ट्री गया था और उसके छोटे भाई स्कूल गए थे। तब आरोपी घर पर नशे में धुत होकर पहुंचा, वहां उसकी मां को किसी से फोन पर बात करते देख झगड़ा करने लगा। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने हथौड़ा मारकर महिला की हत्या कर दी और फरार हो गया।
यह भी पढ़ें : 15 दिन के लिए फ्री मिलता है यहां कमरा, मौत आने पर मिलता है मोक्ष
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।