दूल्‍हे का फेस देख भड़क गई दुल्हन, कहा-नहीं करनी शादी...कौशाम्बी के इस मैरिज में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Published : Jun 03, 2023, 06:52 PM ISTUpdated : Jun 03, 2023, 07:09 PM IST
marriage

सार

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में एक शादी समारोह के दौरान अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। शादी करने पहुंचे दूल्हा जब द्वारचार की रस्म निभा रहा था। तभी दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे का फेस देखा और उनकी हंसी छूट गई।

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में एक शादी समारोह के दौरान अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। शादी करने पहुंचे दूल्हा जब द्वारचार की रस्म निभा रहा था। तभी दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे का फेस देखा और उनकी हंसी छूट गई। यहां तक तो गनीमत थी, फिर सहेलियों ने यह बात दुल्हन को बताई, दुल्हन भी दूल्हे को देखने पहुंची। दूल्हे का फेस देखती ही दुल्हन का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने शादी से इंकार कर दिया। यह सुनकर बारातियों और घरातियों में हड़कम्प मच गया। काफी मान मनौव्वल के बाद आखिरकार दुल्हन शादी के लिए तैयार हुई।

क्या है मामला?

दरअसल, कौशाम्बी जिले के एक गांव में मिर्जापुर जिले के एक गांव से बारात आई थी। द्वारचार की रस्म के समय दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे को देखा, उसके चेहरे का रंग सांवला था। यह देखकर सहेलियां आपस में हंसी ठिठोली करने लगीं और दुल्हन के पास पहुंचकर यह बात बताई कि दूल्हा काले रंग का है। यह सुनकर दुल्हन को भी अच्छा नहीं लगा। वह भी दूल्हे को देखने निकल पड़ी और दूल्हे को देखने के बाद नाराज हो गई। शादी के मंडप में बैठकर रोना शुरु कर दिया। दुल्हन को रोता हुआ देखकर मौके पर मौजूद महिलाओं ने उससे रोने की वजह पूछी तो उसने सारी बात बताई। महिलाओं से बात करने के दौरान दुल्हन ने अपने मन की बात भी कह दी। उसने कहा कि उसे ऐसे लड़के से शादी नहीं करनी है। यह सुनकर मौके पर मौजूद सभी लोगों के चेहरों पर हवाइयां उड़ने लगीं।

हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद सुबह 6 बजे हुई शादी

परिजनों ने दुल्हन को समझाना शुरु किया। पर वह अपनी बात पर अड़ी रही। इस दौरान दुल्हन अपने पिता पर भी भड़की और उन्हें खूब खरी खोटी भी सुनाई। थोड़े ही समय में यह बात बरातियों और घरातियों के बीच फैल गई। दोनों पक्षों से शादी में शरीक होने आए मेहमानों में हड़कम्प मच गया। इस बात की जानकारी बारात पक्ष के जिम्मेदारों को हुई तो वह भी व्यग्र हो गए। उन्होंने दुल्हन के पिता से बात की और इस बात की जानकारी भी दी कि इस बारे में पहले ही बात हो गई थी। बहरहाल, काफी देर तक परिजनों ने लड़की को समझाया। अपने इज्जत का वास्ता दिया। तब जाकर दुल्हन शादी के लिए तैयार हुई। इसी मान मनौव्वल के बीच सुबह हो गई। फिर सुबह 6 बजे दोनों की शादी हुई और दुल्हन की विदाई भी हो गई।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ