गाजियाबाद की कचहरी में घुसा तेंदुआ, मौत को सामने देख जान बचाकर भागे लोग, देखें Photos

Published : Feb 08, 2023, 05:28 PM IST

गाजियाबाद में कचहरी में एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने वहां पर कई लोगों को घायल कर दिया। इस बीच लोग अपनी जान बचाकर भागते हुए नजर आए। मामले को लेकर वन विभाग को भी सूचित किया गया। 

PREV
15

गाजियाबाद: कचहरी में उस दौरान हड़कंप मच गया जब वहां पर अचानक एक तेंदुआ आ गया। तेंदुए ने कोर्ट में मौजूद कई लोगों पर जानलेवा हमला भी किया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 

25

तेंदुए के हमले से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बीच तेंदुए को पकड़ने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। 

35

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीजेएम कोर्ट के ऑफिस नं. 50 के सामने जूता पॉलिस करने वाले पर सबसे पहले तेंदुए ने हमला किया। इसके बाद वह शाम तकरीबन 4 बजकर 10 मिनट पर कचहरी में आईएमटी की ओर बढ़ा। 

45

तेंदुआ अचानक ही वहां घुस आया और पहली मंजिल पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में जा घुसा। तेंदुए को देखकर कचहरी में भगदड़ का माहौल मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम वहां पर पहुंची। 

55

इस बीच वाणिज्य कर कार्यालय, कचहरी और कलेक्ट्रेट के तमाम दरवाजों पर ताला लगा दिया गया। जो लोग कार्यालय में आए भी हुए थे वह किसी तरह से जान बचाकर भागते नजर आए। 

'DIG हूं मैं वर्दी उतरवा दूंगा' नशे में धुत कार चालक ने पुलिस पर जमकर दिखाया रौब, बाद में हुआ ऐसा हाल
 

Recommended Stories