अयोध्या में खत्री भवन के निर्माण समेत कई अहम विषयों पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन में हुई चर्चा, देखें Photos

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट और राष्ट्रीय खत्री चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

Contributor Asianet | Published : Feb 6, 2023 12:02 PM IST

16

एशियन विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। राष्ट्रीय खत्री महासभा की तरफ से "प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह" के नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कि इस दौरान राष्ट्रीय खत्री चैरिटेबल ट्रस्ट की 8वीं बैठक की गई। 

26

जिसकी अध्यक्षता सुरेश खन्ना (कैबिनेट मंत्री ) ने की। राष्ट्रीय खत्री चैरिटेबल ट्रस्ट की 8वीं बैठक कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष अजय टंडन ने कहा कि सदस्यों को सक्रियता बढ़ाने की आवश्यकता है।

36

जिससे कि सदस्यों की सक्रियता बढ़ने के अलावा ट्रस्ट की गतिविधियों को भी गति दी जा सके। बैठक में तय हुआ है कि ट्रस्ट की तरफ से अयोध्या में खत्री भवन का निर्माण कराया जाएगा। बता दें कि अयोध्या में भूमि खरीदने के लिए ट्रस्टी प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों से भी मिल चुके हैं।

46

वहीं निजी सोर्सेज के माध्यम से भी भूमि खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय खत्री चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्रस्ट के सदस्यों को सक्रियता बढ़ाने के साथ ही ट्रस्ट के कार्यों को अधिक समय देने के लिए कहा है। जिससे कि ट्रस्ट के कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से किया जा सके।

56

कैबिनेट मंत्री ने सभी लोगों से अपने स्तर से समाज में सुधार लाने और अपनी कोशिशों से आमजनमानस की सेवा करने का आह्वान किया है। वहीं ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष निर्भय चंद सेठ के अनुसार, खत्री समाज के वरिष्ठ नागरिकों और मेधावी छात्र -छात्राओं को सम्मानित करने के लिए ट्रस्ट द्वारा आगे भी नियमित तरीके से कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

66

बता दें कि कार्यक्रम में निर्यातक रवि अरोड़ा, मोहन मेहरा, विशाल ढींगरा, सीपी शर्मा, नदीम खान, डॉ. मगन मेहरोत्रा,डॉ. राज कपूर,डॉ. मोहित टंडन, डॉ. डीपी मनचंदा, डॉ. निकेत मेहरोत्रा, डॉ. पूजा मेहरोत्रा, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. इंद्रजीत सिंह कालरा सहित विभिन्न क्षेत्रों के अन्य लोग इस प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह में सम्मानित किए गए।

बरेली: बुलेट के लिए मां का हत्यारा बन गया बेटा, घर की रसोई में पड़ा मिला था महिला का शव

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos