मौज ही मौज! 15 अगस्त पर लखनऊ के इन थिएटर्स में मुफ्त में देखिए मूवी

Published : Aug 14, 2025, 12:26 PM ISTUpdated : Aug 14, 2025, 12:27 PM IST
lucknow free fighter movie screening independence day

सार

Lucknow Cinema Halls Free Entry : स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के 15 मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में देशभक्ति फिल्म ‘फाइटर’ मुफ्त दिखाई जाएगी। 2600 दर्शकों के लिए विशेष सीट आरक्षित, स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Fighter Movie Free Screening Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस बार स्वतंत्रता दिवस का रंग सिर्फ झंडारोहण और परेड तक सीमित नहीं रहेगा। जिला प्रशासन ने शहरवासियों को एक अनोखा तोहफा देने का फैसला किया है। 15 अगस्त को लखनऊ के 15 मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में देशभक्ति पर आधारित फिल्म ‘फाइटर’ बिल्कुल मुफ्त दिखाई जाएगी। यह व्यवस्था ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी, जिससे शहर में उत्साह का माहौल पहले से ही बन गया है।

जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के मुताबिक, इस पहल का मकसद युवाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों में राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत करना है। इस बार लगभग 2,600 दर्शकों के लिए मुफ्त टिकट का इंतजाम किया गया है। इसमें स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों के लिए विशेष सीटें आरक्षित की गई हैं, ताकि हर वर्ग इस मौके का हिस्सा बन सके।

यह भी पढ़ें: UP में बर्ड फ्लू का बढ़ा खतरा: चिड़िया घरों, पक्षी विहार, पार्क में सतर्कता का निर्देश, पोल्ट्री सेक्टर में चिंताएं बढ़ी

किन सिनेमाघरों में दिखेगी ‘फाइटर’?

यह फिल्म लखनऊ के 15 सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी, जिनमें शामिल हैं – मूवीमैक्स (आलमबाग बस अड्डा), INOX प्लासियो (गोमतीनगर विस्तार), INOX एमराल्ड (आशियाना), INOX क्राउन (चिनहट, फैजाबाद रोड), INOX उमराव (निशातगंज), INOX गार्डन गलेरिया मॉल (तेलीबाग), PVR लूलू मॉल (सुशांत गोल्फ सिटी), PVR फिनिक्स (आलमबाग), PVR सिंगापुर मॉल (गोमतीनगर), PVR सहारागंज, सिनेपोलिस फन रिपब्लिक (गोमतीनगर), सिनेपोलिस वन अवध सेंटर (गोमतीनगर), वेव मल्टीप्लेक्स (गोमतीनगर), अन्तास डी.डी. सिनेमा (गोमतीनगर विस्तार) और एस.आर.एस. सिनेमा (गोमतीनगर)।

स्कूली बच्चों और दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम

जिलाधिकारी ने बताया कि सिनेपोलिस फन रिपब्लिक और PVR फिनिक्स, आलमबाग को बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूली बच्चों के लिए आरक्षित किया गया है। बाकी मल्टीप्लेक्स में सीटों का वितरण अलग-अलग तरीके से होगा, जिसमें दिव्यांग जन भी शामिल होंगे। इसके अलावा, कुछ सिनेमाघरों में ‘आईबी-71’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी अन्य देशभक्ति फिल्में भी दिखाई जा सकती हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह पहल न केवल मनोरंजन का साधन बनेगी, बल्कि देशभक्ति की भावना को और गहरा करेगी। अब देखना होगा कि लखनऊवासी इस अनोखे तोहफे का कितना भरपूर आनंद उठाते हैं।

यह भी पढ़ें: देखिए सपा MLA पूजा पाल का वो भावुक भाषण, जिसमें सीएम योगी की तारीफ में रख दी पूरी कहानी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!
UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा