ट्रैफिक पुलिस को गाड़ी के बोनट पर 1 किमी तक लटकाए ले गया कार सवार, जानें फिर क्या हुआ

Published : Jan 17, 2024, 02:32 PM ISTUpdated : Jan 17, 2024, 02:37 PM IST
police

सार

लखनऊ के गोसाईगंज कस्बे में एक कार सवार को ट्रैफिक पुलिस ने चौराहे पर रोका तो उसने स्पीड बढ़ा दी।इस दौरान सिपाही कार के बोनट पर ही लटक गया। चालक ने फिर भी गाड़ी नहीं रोकी और एक किमी दूर तक ले गया। क्रॉसिंग बंद होने पर उसे पकड़ लिया गया।  

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोसाईंगज कस्बे चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक कार सवार को रोकने के दौरान हंगामा हो गया। कार के बोनट पर हाथ मारकर ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी चालक को रुकने के लिए कहा तो उसने स्पीड बढ़ा दी। इससे सिपाही की जान जोखिम में आ गई।

आरोपी चालक का सिपाही को कुचलने का प्रयास
गोसाईंगंज कस्बा चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान वहां से एक वैगनार कार गुजर रही थी। ट्रैफिक पुलिस योगेश उस दौरान ड्यूटी पर तैनात थे। गाड़ी को हाथ देकर उन्होंने रोकना चाहा तो पहले वह धीरे हुआ फिर अचानक गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। चालक ने सिपाही को कुचलकर भागने का प्रयास किया। इसपर सिपाही योगेश गाड़ी के ही बोनट पर लटक गए।

पढ़ें सावधान! आपके कार की बैक सीट पर बैठते हैं किड्स तो एक बार ये फुटेज भी देख लें, video viral

सिपाही को एक किमी तक लटकाए ले गया आरोपी
ट्रैफिक सिपाही के कार के बोनट पर लटक जाने के बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। सिपाही अगर गाड़ी के सामने गिर जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। इसके बाद भी चालक गाड़ी लेकर भागता रहा। कुछ दूर लटके रहने के बाद सिपाही ने कूदकर अपनी जान बचाई। 

क्रॉसिंग बंद होने पर चालक गिरफ्तार 
ट्रैफिक पुलिस के कार के बोनट पर लटके होने के बाद भी गाड़ी भगाने वाला आरोपी ज्यादा दूर भाग नहीं सका। आरोपी चालक कुछ दूर गया लेकिन फिर सामने रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण उसे रुकना पड़ गया। पुलिस भी आ गई और आऱोपी को धर दबोचा। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी