Mahoba Nagar Panchayat Chunav Result 2023: महोबा नगर पंचायतों में भाजपा, सपा और निर्दलीय के बीच बंटी सीट, देखें कहां किसे मिली जीत

Mahoba Nagar Panchayat Chunav Result 2023: महोबा में नगर पंचायत चुनाव को लेकर मतगणना खत्म हो चुकी है। यहां तीन नगर पंचायतों में सपा, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली है।

Yatish Srivastava | Published : May 13, 2023 6:13 AM IST / Updated: May 14 2023, 12:40 PM IST

उत्तर प्रदेश। महोबा में नगर पंचायत चुनाव को लेकर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। जिले में 2 नगर पालिका और 3 नगर पंचायतें हैं जिनके नतीजे मतगणना के बाद जारी कर दिए गए हैं। जिले में दो नगर पालिका महोबा और चरखारी हैं। इसके साथ तीन नगर पंचायत करबई, खरेला और कुलपहाड़ हैं। 

ये रहे नगर पंचायत परिणाम 
महोबा नगर पालिका में भाजपा की डॉ. संतोष चौरसिया को जीत मिली है। उन्होंने 2357 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है। चरखारी नगर पालिका में सपा की मंजू देवी ने बाजी मार ली है। मंजू देवी को 2297 वोट मिले हैं।

ये भी पढ़ें. Kasganj Nagar Panchayat Chunav Result 2023: 7 नगर पंचायतों पर परिणाम घोषित, यहां देखें परिणाम

नगर पंचायतों की बात करें तो कुलपहाड़ में भाजपा के वैभव अरजरिया ने 944 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी वैभव ने 3212 वोट पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी आप प्रत्याशी जावेद खान को 944 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। कबरई नगर पंचायत में सपा की राजकिशोरी को जीत मिली है. उन्होंने 507 मत प्राप्त किए हैं। खरेला नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी संतोष सिंह ने 1706 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की है।

ये भी पढ़ें. Amroha Nagar Panchayat Result 2023: जिले की चार नगर पंचायतों के परिणाम घोषित, पार्टियों के बीच बंटे वोट

महोबा के कुलपहाड़ नगर पंचायत भाजपा ने शुरू से बनाई बढ़त  
सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। महोबा जनपद के कुलपहाड़ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर बीजेपी ने शुरू से बढ़त बनाई हुई थी। भाजपा के वैभव शुरू से आगे चल रहे थे. यहां कुल 23 वार्ड हैं, जिसमें बीजेपी 4 वार्ड पर आगे चल रही थी. 

वहीं सपा भी 4 वार्ड में आगे थी. बीएसपी 2, कांग्रेस 0, निर्देलीय 3 वार्ड में आगे चल रही थी.  नगर पंचायत खरेला से निर्दलीय प्रत्याशी संतोष सिंह पहले राउंड से ही सबसे आगे रहे । अंतिम समय तक उन्हें बढ़त बनाए रखी और निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रशांत उर्फ रोशन को 1706 मतों से हराकर जीत का सेहरा पहना।

Share this article
click me!