रफ्तार में थी ट्रेन-ट्रैक पर की गई थी साजिश, UP में था एक और रेल हादसे का प्लान

रफ्तार में थी ट्रेन-ट्रैक पर की गई थी साजिश, UP में था एक और रेल हादसे का प्लान

Published : Sep 09, 2024, 10:47 AM ISTUpdated : Sep 09, 2024, 11:29 AM IST

देश में इन दिनों एक के बाद एक रेल हादसे देखने को मिल रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में हो रहे हादसे बड़ी साजिश या लापरवाही की ओर इशारा कर रहे हैं। इस बीच यूपी में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लोको पायलट की तत्परता से हादसा होने से टला।

देश में एक के बाद एक हो रहे रेल हादसों को लेकर लोगों के जहन में लापरवाही और साजिश को लेकर गहमागहमी का दौर जारी है। इस बीच यूपी के अनवरगंज-कासगंज रूट पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस रविवार की रात को पलटने से बच गई। यहां ट्रेन के ट्रैक से उतारने के लिए बड़ी साजिश रची गई थी। इस साजिश के तहत रेलवे ट्रैक पर भरा सिलिंडर रखा गया था। रात में बर्राजपुर और बिल्हौर के बीच में ट्रेन तकरीबन 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी।

हालांकि जैसे ही ट्रेन सिलिंडर से टकराई और आवाज हुई तो लोको पायलट ने सतर्कता दिखाई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लिया और ट्रेन को रोक दिया। इसके बार आरपीएफ अधिकारियों ने मौके पर जांच पड़ताल शुरू की। मौके से सिलिंडर के अलावा कई अन्य चीजें भी बरामद हुईं। इसमें कांच की बत्ती वाली बोतल, माचिस और संदिग्ध झोला भी था। झोले को खोलने पर उसमें बारूद जैसी चीज भी मिली। वहीं बोतल में कोई संदिग्ध तरल पदार्थ भरा हुआ था। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद देर रात मौके पर एटीएस और एसटीएफ की टीम भी पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई। 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'