Mathura Nagar Panchayat Chunav Result 2023: मथुरा नगर पंचायतों में रहा भाजपा का दबदबा, यहां देखें परिणाम

Published : May 13, 2023, 02:09 PM ISTUpdated : May 13, 2023, 08:10 PM IST
up election

सार

Mathura Nagar Panchayat Chunav Result 2023 : मथुरा की एक नगरपालिका परिषद और 13 नगर पंचायतों के परिणाम को लेकर परिणाम घोषित कर दिए गए हैं.    

उत्तर प्रदेश। मथुरा में एक नगरपालिका परिषद और 13 नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम आ गए हैं। चुनाव में भाजपा का दबदबा देखने को मिल रहा है। सुबह 8 बजे से आज मतगणना शुरू हई थी। कोसीकला नगर पालिका परिषद के साथ-साथ जिले की 13 नगर पंचायतों में सपा, बसपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला है।

ये भी देखें: यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 LIVE Updates 

नगर पंचायतों में देखें किसके सिर ताज  
जिले की गोकुल नगर पंचायत से भाजपा के प्रत्याशी संजय दीक्षित को जीत मिली है। संजय को 1057 वोट मिले हैं। वहीं चौमुहां नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा ने बाजी मारी है। नंदगांव नगर पंचायत से आरएलडी कैंडिडेट मंजू ने जीत दर्ज की है। फरह नगर पंचायत भाजपा प्रत्याशी सालिगराम को जीत मिली है। बलदेव नगर से निर्दलीय प्रत्याशी मुरारी लाल ने जीत दर्ज की है। सौंख और राधाकुंड नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार और रामफल ने जीत हासिल की है।

बलराज सिंह निर्दलीय आगे चल रहे हैं।  बलदेव नगर पंचायत से बीजेपी के मेरुकान्त पांडेय और महावन नगर पंचायत से सुशील कर्दम आगे चल रहे हैं। राधाकुंड और राय नगर पंचायत पर गणना चल रही है। सौंख नगर पंचायत से बीजेपी प्रत्याशी योगेश लम्बरदार आगे चल रहे। 

नगर निगम मेयर पद पर भाजपा की जीत
मथुरा वृंदावन नगर निगम में बीजेपी ने जीत हासिल की है। 2017 में बनी इस नगर निगम सीट पर दूसरी बार भाजपा ने जीत दर्ज की है। बीजेपी के कैंडिडेट विनोद अग्रवाल को 1 लाख 10 हजार वोटों से जीत मिली है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जन्मदिन से पहले बृजभूषण शरण सिंह को मिला ऐसा तोहफा, कीमत सुनते ही चौंक गए
घर बसने से पहले दरार! दुल्हन बोली- दहेज मांगा, दूल्हे ने कहा-मोटापे की वजह से शादी तोड़ी