गोवर्धन कुंड में मिला युवती का अर्धनग्न शव, हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका

Published : Apr 02, 2023, 12:23 PM IST
mathura murder

सार

गोवर्धन कुंड में एक युवती का अर्धनग्न शव मिलने के बाद पुलिस पड़ताल में लगी हुई है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि युवती की हत्या कहीं और किए जाने के बाद शव को यहां फेंका गया है।

मथुरा: गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव आन्यौर परिक्रमा स्थित गोविंद कुंड में एक युवती लाश मिली। युवती का अर्धनग्न शव उतराता देखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतका के हाथ और पैर दुपट्टे से बंधे हुए थे। कथिततौर पर हत्या के बाद शव को यहां पर फेंका गया है। वहीं अभी तक मृतक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती की हत्या किसने की इस बारे में अभी तक पुलिस को कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है।

शव को उतराता देखकर पुलिस को दी गई सूचना

आपको बता दें कि एकादशी के मौके पर गोवर्धन में परिक्रमा करने वाले लोगों की भारी भीड़ चल रही थी। इसी बीच रविवार की सुबह लोगों ने गोविंद कुंड में एक युवती का शव पानी में उतराता हुआ देखा। मामले को लेकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती का शव अर्धनग्नवस्था में था और देखने पर युवती की उम्र तकरीबन 24 वर्ष लग रही थी। युवती के हाथ और पैर दुपट्टे से बांधे गए थे।

युवती की पहचान के लिए प्रयास में जुटी पुलिस

युवती का मुंह जैकेट से ढका हुआ था। उसके द्वारा रंगीन लैंगिंग पहनी गई थी। पड़ताल के बाद आशंका जताई जा रही है कि कोई अंधेरे का लाभ उठाकर युवती के शव को कुंड में फेंक गया है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले को लेकर एसआई राजीव गौतम ने जानकारी दी कि कुंड से अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। युवती की उम्र तकरीबन 24 साल प्रतीत हो रही है। शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। युवती की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। वहीं युवती की फोटो को भी भेजा जा रहा है।

वाराणसी: नौकरानी की हत्या कर सीवर के चेंबर में फेंका शव, खुद ही थाने पहुंचकर कबूल किया गुनाह

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP के स्कूल में 7वीं के छात्र ने खोली ‘मैडम’ की पोल? पुलिस के सामने हुआ कुछ ऐसा, VIDEO वायरल
Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट