UP : मौलाना ने मदरसे में किया गंदा काम, अब सलाखों के पीछे कटेंगे 10 साल

Published : Jun 22, 2024, 05:32 PM ISTUpdated : Jun 22, 2024, 05:48 PM IST
Maulana

सार

नाबालिग लड़की के साथ मदरसे में बलात्कार करने वाले मौलाना को दस साल की सजा और जुर्मान से दंडित किया गया है।

कानपुर. उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले में स्थित एक मदरसे में मौलाना द्वारा कुछ छात्रों के साथ मिलकर एक 7 वीं कक्षा की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया था। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी मौलाना को 10 साल की सजा और करीब 55 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। आईये जानते हैं पूरा मामला।

फार्म भराने के बहाने किया बलात्कार

जानकारी के अनुसार यूपी के कानपुर जिले में स्थित एक मदरसे में कक्षा 7 वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ अकबरपुर निवासी मोहम्मद जावेद ने मदरसे में 9 जून 2019 को एक छात्रों के साथ बलात्कार किया। बताया जा रहा है कि छात्रा आलिमा का कोर्स कर रही थी। ऐसे में छात्रा को घर से फार्म भरने के बहाने वह मदरसे में लेकर गया। जहां कुछ छात्रों के साथ मौलाना ने बलात्कार किया। रेप के बाद छात्रा को ये बात किसी को नहीं बताने की धमकी दी और बोला कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा।

10 साल की सजा, 55 हजार जुर्माना

इस मामले में छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। तो कोर्ट में केस शुरू हो गया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया था। अब आरोपी के खिलाफ न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सुरेंद्र पाल सिंह ने 10 साल की सजा सुनाई है। इसी के साथ 55 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। ये मामला करीब 5 साल पहले का है। जिसमें अब सजा सुनाई गई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में दिल्ली की श्रद्धा जैसा हत्याकांड: महिला को कई टुकड़ों में काटा, बीकानेर में लाश-जोधपुर में मिला सिर और हाथ

दो शिक्षिकाएं भी फंसी

इस मामले में मोहम्मद जावेद के सज्ञथ ही शिक्षिका आबदा इस्लाम और शीबा उर्फ शिफा के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ था। इस मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद पीड़िता सहित अन्य के बयान हुए। जिसमें शिक्षिकाओं के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलने पर उन्हें बरी कर दिया गया। वहीं आरोपी मौलाना को सजा सुनाई गई है।

यह भी पढ़ें : महिलाओं के लिए खुशखबरी : 25 से 50 साल तक की महिला को मिलेंगे 1000 रुपए महीना

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

दिनदहाड़े अगवा हुई 12 साल की बच्ची, पिता को आया वीडियो कॉल… “पुलिस को बताया तो...”
Today Weather in Delhi: कहीं तेज हवा तो कहीं गरज-बारिश, दिल्ली-लखनऊ समेत 10 बड़े शहरों में मौसम का बड़ा अपडेट