सरकार ने 25 से 50 साल की महिलाओं को 1000 रुपए महीने देने का मन बना लिया है। अच्छी बात यह है कि ये पैसा सभी वर्ग की महिलाओं को उनके बैंक खाते में दिया जाएगा। 

रांची. झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही प्रदेश सरकार 25 से 50 साल तक की महिलाओं के खाते में एक एक हजार रुपए महीना डालने जा रही है। जिससे महिलाओं का आर्थिक स्तर उठेगा और वे अपने खर्चे के लिए किसी की मोहताज नहीं रहेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

40 लाख महिलाओं को मिलेगा फायदा

चंपई सोरेन सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए ये फैसला लिया है। इस योजना के तहत प्रदेश की करीब 35 से 40 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। दरअसल झारखंड सरकार जल्द ही महिलाओं को मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के तहत ये सहायता प्रदान करेगी। ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर हो जाएं।

कैबिनट से मंजूरी मिलते ही मिलेंगे पैसे

इस योजना के तहत प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग और कैबिनेट को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही इस योजना की शुरुआत हो जाएगी। इस योजना के तहत 25 से 50 साल तक की सभी समुदाय की महिलाओं को पैसा मिलेगा। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के रहन सहन के स्तर में सुधार करने से लेकर उनके बच्चों के भरण पोषण और बेहतर शिक्षा में सुधार करना है। चूंकि महिलाओं को एक हजार रुपए महीना मिलेगा तो निश्चित ही उनका हर तरह से विकास होगा।

सीएम ने कही ये बात

झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने इस संबंध में गुरुवार को ही अधिकारियों को निर्देश दिया क राज्य में जल्द ही मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना की शुरुआत करें। इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में 1 हजार रुपए महीना डाले जाएंगे।

यह भी पढ़ें : बेटी की इज्जत बचाने पुलिस के चक्कर काट रहे मां बाप, बेटी नहीं निकल रही कमरे से बाहर

यहां भी चल रही योजना

आपको बतादें कि महिलाओं के विकास के लिए इस प्रकार की योजना मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना के नाम से चल रही है। जिसमें प्रदेश की करीब सवा करोड़ बहनों को 1250 रुपए महीना दिया जा रहा है। इसी प्रकार की योजना अब झारखंड सरकार भी शुरू करने जा रही है।

यह भी पढ़ें : दो बीवियों के साथ रहेगा जीजा, एक साली और दूसरी घरवाली, पत्नी को नहीं एतराज