144 साल बाद मौनी अमावस्या पर दुर्लभ संयोग, जानें अमृत स्नान के शुभ मुहूर्त

144 साल बाद मौनी अमावस्या पर दुर्लभ संयोग, जानें अमृत स्नान के शुभ मुहूर्त

Published : Jan 27, 2025, 03:33 PM IST

29 जनवरी को मौनी अमावस्या महाकुंभ के साथ पड़ रही है, जिससे 144 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है. स्नान-दान से दोगुना लाभ मिलेगा. जानें शुभ मुहूर्त और महत्व.

हिंदू धर्म में अमावस्या को पर्व की तरह मनाया जाता है. वैसे तो साल की सभी 12 अमावस्या महत्वपूर्ण है लेकिन माघ महीने की अमावस्या का खास महत्व है. इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है. इस दिन स्नान-दान और अन्य धार्मिक कार्य व्यक्ति को जन्मों जन्मांतर के पापों से मुक्ति दिलाते हैं, साथ ही पितरों का आशीर्वाद मिलता है.

इस साल मौनी अमावस्या महाकुंभ के दौरान पड़ रही है. ऐसे में 144 साल बाद मौनी अमावस्या पर दुर्लभ संयोग बन रहा है जिससे श्रद्धालुओं को स्नान-दान का दोगुना लाभ मिलेगा.

मौनी अमावस्या 2025 में कब ?
मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 बुधवार को है. अमावस्या वह दिन है जब चंद्रमा न तो उदय होता है और न ही अस्त, यानी यह सूर्य और चंद्रमा का मिलन काल होता है. ‘मौनी’ का अर्थ होता है ‘मौन’ यानी चुप रहना. इस दिन  मौन व्रत भी किया जाता है.

मौनी अमावस्या 2025 मुहूर्त
माघ अमावस्या तिथि शुरू- 28 जनवरी 2025, रात 7.35
माघ अमावस्या तिथि समाप्त- 29 जनवरी 2025, शाम 06.05

मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 5.25 - सुबह 6.18
लाभ (उन्नति)- सुबह 7.11 - सुबह 8.32
अमृत (सर्वोत्तम)- सुबह 8.32 - सुबह 9.53
शुभ (उत्तम)- सुबह 11.14 - दोपहर 12.34

144 साल बाद मौनी अमावस्या पर दुर्लभ संयोग
कुंभ मेला हर 12 साल में आयोजित होता है लेकिन इस बार प्रयागराज में 144 साल बाद महाकुंभ का संयोग बना है. ऐसे में इस दौरान मौनी अमावस्या भी पड़ रही है. इस दिन महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान किया जाएगा.

पुराणों के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन गंगा का जल अमृतमय हो जाता है, इसलिए इस दिन गंगा स्नान का सर्वाधिक महत्व है. ऐसे में इस साल मौनी अमावस्या और महाकुंभ के संयोग में गंगा स्नान का महत्व कई गुना बढ़ गया है.

मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान क्यों महत्वपूर्ण
मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान और दान करना शुभ फलदायी होता है, मान्यता है कि इसके प्रभाव से व्यक्ति को पितृ दोष से मुक्ति मिलती है. रोग, दोष खत्म होते हैं और जीवन खुशियों से भर जाता है.

M.Tech बेटे के साथ 5 साल जेल में रहे आजम खान का छलका दर्द, सुनाई आपबीती!
VARANASI Dosa Shop Controversy: पिता की पिटाई के बाद बेटियों का गुस्सा देख उड़ जाएंगे होश!
Chirag Paswan ने SP-Congress को घेरा! Damdar Dalits पर ऐसा बयान, मचेगा बवाल!
डूबते सूरज को भी क्यों देते हैं अर्घ्य? CM योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में समझाया छठ महापर्व का महत्व
Bhai Dooj in Jail: न जेल की सलाखें रोक पाईं, न दीवारें… भाई दूज पर भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनें!
05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी