800 रुपए में मनपसंद लड़की, यूपी के पार्लर में चल रहा था धंधा, रेड पड़ते ही भागी लड़कियां

Published : Jul 09, 2024, 04:43 PM IST
Massage Parlor

सार

यूपी के मेरठ में स्थित एक मसाज पार्लर में जिस्मफरोशी का धंधा खुलेआम चल रहा था। यहां मसाज के नाम पर 800 रुपए में लड़कियां परोसी जा रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर सैलून को सील कर दिया है।

मेरठ. उत्तरप्रदेश के मेरठ में स्थित सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित मोहनपुरी नाले वाली रोड पर स्थित एक सैलून पर मसाज पार्लर चलाया जा रहा था। हैरानी की बात तो यह है कि यहां मसाज के नाम पर खुलेआम धंधा चल रहा था। ग्राहकों को यहां 800 रुपए देकर मनपसंद लड़की दी जा रही थी। यही कारण है​ कि यहां ग्राहकों की लाइन लगती थी। जिसके कारण ये क्षेत्र लगातार बदनाम होता जा रहा था। इसकी शिकायत भाजपा पार्षद को मिलने के बाद बड़ी कार्रवाई हुई।

शिकायत पर हुई कार्रवाई

इस मामले में पुलिस और प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी। क्षेत्र की जनता ने इस मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधि से भी शिकायत की थी। इसके बाद इस मामले में स्थानीय नेता ने गुप्त रूप से जांच कर पुलिस को बुलाया और तुरंत कार्रवाई करवाई। पुलिस ने पार्लर को सील कर दिया।

ऐसे हुआ खुलासा

भाजपा पार्षद उत्तम सैनी को इस मामले की शिकायत मिली तो उन्होंने एक युवक को मसाज पार्लर में भेजा, वह 800 रुपए लेकर गया। इसके बाद जैसे ही वह कमरे में गया तो उसे पता चल गया कि यहां मसाज पार्लर चल रहा है। यहां 800 रुपए में मनपसंद लड़की से मसाज करवाई जा रही थी। इसके बाद उसने तत्काल पार्षद को बुलाया और मसाज पार्लर की घेराबंदी कर ली। सूचना मिलने पर कई भाजपा से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया।

यह भी पढ़ें : बिजनेसमैन की दुल्हन ने किया सुसाइड, सिर्फ 24 घंटे पहले हुई थी शादी

भाग गई युवतियां

पार्लर में उस दौरान करीब चार लड़कियां और एक लड़का था। भीड़ एकत्रित होती देख वे वहां से भागने लगी, चूंकि वे लड़कियां थी, इसलिये किसी ने उन्हें जबरदस्ती नहीं रोका, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को गिरफ्तार किया। इसके बाद सिविल लाइन सीओ भी मौके पर पहुंचे और सैलून को बंद करवाया गया। इस मामले में रिपोर्ट भी मजिस्ट्रेट को भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें : UP : स्कूल खुलते ही 'सर-मैडम' का अश्लील वीडियो वायरल, पढ़ाने की जगह मना रहे रंगरलियां

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट