यूपी में चमत्कार: मरने के बाद जिंदा हो गए ये BJP नेता, अंतिम संस्कार से पहले चलने लगीं सांसे...

Published : Aug 08, 2023, 05:43 PM ISTUpdated : Aug 08, 2023, 05:47 PM IST
Agra bjp leader mahesh baghel alive after declared dead

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चमत्कारिक घटना देखने को मिली है। जहां बीजेपी नेता महेश बघेल मरने के आधे घंटे बाद जिंदा हो गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर चुके थे। लेकिन अंतिम संस्कार के वक्त उनकी  सांसे चलने लगीं। वह अभी तक ठीक हैं।

आगरा (उत्तर प्रदेश). मौत होने के बाद कोई जिंदा नहीं होता है, चाहे कितना बड़ा डॉक्टर हो या फिर कितना है पैसे वाला...लेकिन उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला देखने को मिला। जहां एक बीजेपी नेता मरने के आधे घंटे बाद जीवित हो गए। जैसे ही उनको अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, उनकी सांसे चलने लगीं। जबिक डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर चुके थे। लेकिन जैसे ही डॉक्टरों को यह पता चला तो वह भी हैरान रह गए। फिलहाल अब वो ठीक हैं...सांसे चल रही हैं।

श्रद्धांजलि देने दूर-दूर से पहुंच चुके थे लोग

दरअसल, यह चमत्कार आगरा बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल के साथ हुआ है। कुछ दिन पहले उनको तबीयत खराब होने के बाद एक अस्पताल में ले जाया गया था। लेकिन डॉक्टरों के इलाज के बाद भी वह ठीक नहीं हो सके और हालत बिगड़ती चल गई। अंत में उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन उन्हें घर लेकर आ गए। महेश बघेल के निधन की खबर सोशल मीडिया पर फैल गई, जिसके बाद लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। रिश्तेदार और पार्टी के कार्यकर्ता उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचने लगे।

अंतिम संस्कार से पहले महेश बघेल ने खोली आंख

परिवार और पड़ोस के लोग महेश बघेल के अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। लोग अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से जमा हुआ थे। लेकिन अचानक से बघेल के शरीर में हलचल हुई और उन्होंने अपनी आंख खोली। रोते-बिलखते परिजन यह देख हैरान रह गए। आनन-फानन में उन्हें लेकर न्यू आगरा स्थित एक अस्पताल में ले गए, जहां पर उन्हें एडमिट किया गया। फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है।

बिलखते परिवार में अचानक से दौड़ी खुशी की लहर

बघेल के बेटे अभिषेक ने बताया कि पिता जी आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती थे, उनमें कोई सुधार नहीं हो रहा था। फिर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हम उनको लेकर घर आ गए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने में जुट गए। लेकिन अचानक से ऐसा क्या चमत्कार हुआ कि पापा जैसे ही घर पहुंचे तो उनको चेतना आ गई। पूरा परिवार बिलख-बिलखकर रो रहा था, जब उनके शरीर में हरकत हुई तो खुशी की लहर दौड गई। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है उनकी सेहत में लाभ हो रहा है। पहले से वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-ना कोचिंग-ना ऑनलाइन क्लास, पहले ही प्रयास में UPSC पास कर कमांडर बना किसान का ये बेटा

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन? खरमास से पहले 14 दिसंबर को होगा ऐलान
योगी सरकार की अभ्युदय कोचिंग: 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त तैयारी का बड़ा अवसर