पहले बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, आज खुद बना रही हैं अपना रास्ता - सीएम योगी

Published : Sep 20, 2025, 04:24 PM IST
mission shakti 5 0 women safety respect yogi adityanath

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति 5.0 की शुरुआत की। बोले- बेटियां अब खुद बना रही हैं अपना रास्ता। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सरकार की प्राथमिकता।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन सभागार से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति-5.0’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में बेटियों की स्थिति सुरक्षित नहीं थी, लेकिन आज वे खुद अपना रास्ता बना रही हैं। उनका साफ संदेश था कि नारी सम्मान उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है।

मिशन शक्ति 5.0 से नारी सुरक्षा और स्वावलंबन को नई दिशा

कार्यक्रम में सीएम योगी ने प्रदेश के 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" फोल्डर और SOP पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया। योगी ने कहा कि मिशन शक्ति आज नारी सशक्तीकरण की एक मजबूत पहचान बन चुका है।

यह भी पढ़ें: 'वोकल फॉर लोकल' को मिलेगा बढ़ावा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश

यूपी पुलिस में अब 44 हजार से अधिक महिलाएं कर रहीं सेवा

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि आजादी से लेकर 2017 तक पुलिस में सिर्फ 10 हजार महिलाएं थीं, लेकिन आज 44 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मी सेवाएं दे रही हैं। हर भर्ती में 20 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। हाल ही में हुई 60,200 भर्ती में 12 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हुई हैं।

शिक्षा और सरकारी नौकरियों में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी

सीएम योगी ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में भी महिलाओं का योगदान तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने याद किया कि पहले बच्चियों के लिए जूते या यूनिफॉर्म तक नहीं मिलते थे, लेकिन आज हर बच्चे को दो यूनिफॉर्म, जूते, बैग, स्वेटर और किताबें दी जाती हैं। इसके अलावा, कन्या सुमंगला योजना और सामूहिक विवाह योजना ने भी लाखों बेटियों के जीवन को बदल दिया है।

हर योजनाओं में नारी केंद्रित दृष्टिकोण अपना रही योगी सरकार

योगी ने कहा कि केंद्र की उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, और स्वच्छ भारत मिशन ने महिलाओं का जीवन आसान बनाया है। यूपी में ग्रामीण भू-अभिलेख में 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं का नाम दर्ज किया गया है।

स्वरोजगार से लेकर पोषाहार मिशन तक महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर

सीएम योगी ने बताया कि बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंस सखी योजना के तहत 40,000 महिलाएं करोड़ों का लेन-देन कर रही हैं। वहीं, पोषाहार मिशन से 60,000 महिलाओं को रोज़गार मिल रहा है।

अपराधियों में कानून का खौफ, अब खुद मांग रहे हैं माफी

महिला सुरक्षा को लेकर सीएम ने कहा कि 2024 से अब तक 9,513 मामलों में 12,271 अपराधियों को दंडित किया गया है। बरेली की एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब अपराधी खुद माफी मांगते हैं कि गलती से यूपी आ गए।

नवरात्रि तक चलेगा मिशन शक्ति, जागरूकता होगी विशेष अभियान

सीएम योगी ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन को और मजबूत किया जा रहा है। 21 सितंबर को बाइक रैली और नवरात्रि में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: CM योगी आदित्यनाथ ने दिए त्योहारों की तैयारी और मिशन शक्ति 5.0 के लिए निर्देश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: प्रदेशभर में अवैध कोडीन सिरप और नॉरकोटिक दवाओं पर सख्त अभियान
UP बना स्टार्टअप हब: योगी सरकार में इनक्यूबेशन नेटवर्क का बड़ा विस्तार