Monsoon in Bharat: राजस्थान में देरी से विदा लेगा मानसून, जानिए यूपी, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के मौसम का पूर्वानुमान

Published : Sep 22, 2023, 07:22 AM ISTUpdated : Sep 22, 2023, 08:12 AM IST
rain in tamilnadu

सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। 25 से 27 सितंबर तक यह दौर चलता रहेगा। लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ेगी। इस बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्टा जारी किया गया है।

लखनऊ. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। 25 से 27 सितंबर तक यह दौर चलता रहेगा। लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ेगी। इस बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्टा जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर तक बारिश का मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज और आसपास बारिश की चेतावनी दी है।

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और संत रविदास नगर में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, फर्रुखाबाद, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात और कानपुर नगर,रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत जिले में बादल गरजने के साथ बिजली भी गिर सकती है।

कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर आदि में बिजली गिरने और बारिश की संभावना है।

गुजरात-महाराष्ट्र का मौसम, भारी बारिश का अलर्ट

देश के 5 राज्यों-महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 3-4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 22 सितंबर तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी बारिश के आसार हैं। 23 सितंबर तक बिहार के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। 22-24 सितंबर तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है।

राजस्थान में आज का मौसम

IMD के अनुसार, सितंबर के आखिरी हफ्ते तक पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है। राज्य में देरी से मानसून की विदाई होगी। राजस्थान में आमतौर पर सितंबर के मध्य तक मानसून विदा हो जाता है।

बिहार, झारखंड में आज का मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम असम और उत्तर-पूर्व बिहार में मध्यम से भारी बारिश संभव है।

ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है।

देश के किन राज्यों में बारिश?

मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिमी असम, ओडिशा, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

दक्षिण पश्चिम राजस्थान, उत्तर प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हुई।

 

यह भी पढ़ें

गुप्त गोदावरी में मिली एक और रहस्यमयी गुफा, अंदर है कोई जादुई दुनिया

चित्रकूट में मिली तीसरी रहस्यमयी गुफा, अंदर शिव और गणेश विराजे, कहां निकलता है रास्ता, कोई नहीं जानता

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक भीषण गर्मी जारी, अगले 3 दिन और बढ़ेगा तापमान
अयोध्या का किसान 2 लाख रुपए किलो बेंच रहा आम, लग रही लाइन...आखिर इसमें क्या खास?