मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास की पत्नी को चित्रकूट पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल में मिलने के बहाने यह था पूरा प्लान

Published : Feb 11, 2023, 02:07 PM ISTUpdated : Feb 12, 2023, 09:19 AM IST
Chitrakoot

सार

यूपी के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की बहू निखत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी तलाशी लेने पर मोबाइल के अलावा कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला है। बता दें कि वह चोरी छिपे अब्बास अंसारी से मिलने चित्रकूट जेल जाती थीं।

चित्रकूट: यूपी के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की बहू और विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि चित्रकूट जेल में बंद अब्बास अंसारी से मुलाकात करने के लिए निखत चित्रकूट जेल पहुंची थीं। इस दौरान पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने पर निखत के पास से मोबाइल और कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बता दें कि सिर्फ इतना ही नहीं वह बंदी मुलाकाती रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कराए बिना ही अब्बास अंसारी से मिलने पहुंच गईं। जिसके बाद पुलिस ने मामले में जेलर, डिप्टी जेलर, अब्बास अंसारी समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR कराई है।

डीएम और एसपी ने की जेल में छापेमारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिप्टी जेलर के कमरे में निखत और अब्बास की मुलाकात हो रही थी। उसी दौरान डीएम अभिषेक आनंद और एसपी वृंदा शुक्ला ने जेल में छापेमारी की। जब डीएम ने मिलाई रजिस्टर की जांच की तो उसमें भी निखत का नाम नहीं मिला। जिसके बाद जेल प्रशासन की लापरवाही को लेकर जांच के आदेश जारी कर केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस हिरासत में आने के बाद निखत ने पुलिस टीम को देख लेने और परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

चोरी-छिपे पति से मिलती थी निखत

बता दें कि इस मामले में रगौली चौकी प्रभारी श्याम देव सिंह ने कर्वी कोतवाली में अब्बास, उनकी पत्नी निखत, जेलर अशोक सागर, डिप्टी जेलर सुशील कुमार, ड्राइवर नियाज, कांस्टेबल जगमोहन समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में धारा-387, 222, 186, 506, 201, 120B समेत अन्य कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि 18 नवंबर 2022 से अब्बास अंसारी मनी लॉड्रिंग केस में चित्रकूट जेल में बंद है। केस दर्ज कराने वाले गौली चौकी प्रभारी ने बताया कि कई दिनों से चोरी छिपे निखत बानो अपने पति से डिप्टी जेलर के कमरे में मिलती थी। इस मामले की जानकारी डीएम और एसपी को दी गई। जिसके बाद दोनों अफसरों ने जेल में छापा मारा।

फोन पर मांगी जाती थी रंगदारी

बताया गया कि पति से मिलने के लिए निखत कई दिनों से जेल जा रही थीं। जब जेल कर्मियों से अफसरों ने मामले पर पूछताछ की तो उन्होंने भी गुमराह करने का प्रयास किया। साथ ही यह भी जानकारी सामने आई है कि निखत के फोन से अब्बास अंसारी अभियोजन से जुड़े अफसरों और मुकदमे के गवाहों से बात करता था। साथ ही उन लोगों को फोन पर डराने धमकाने के साथ ही रंगदारी भी मांगी जाती थी। निखत की तलाशी लेने पर उनके पास से 2 मोबाइल, 12 रिय़ाल और 21 हजार रुपए बरामद हुए हैं।

'टैडी डे पर बॉयफ्रेंड से कराएं मुलाकात' दिल्ली के प्रेमी से मिलने के लिए बरेली पुलिस के पास पहुंची प्रेमिका

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल