शाहजहांपुर की नेहा ने मशरूम से गढ़ा अपना भविष्य, कम निवेश में महीना 50,000 रुपए की कमाई!

Published : Sep 27, 2025, 05:23 PM IST
neha kashyap shahjahanpur mushroom farming success story

सार

शाहजहांपुर की नेहा कश्यप ने मिशन शक्ति के तहत मशरूम खेती से आत्मनिर्भरता हासिल की। एकता समूह की सभी महिलाएं उद्यमी बनीं। वे उत्पादन को बड़े बाजार तक पहुंचाने और अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखती हैं।

शाहजहांपुर के ग्राम जिन्दपुरा से नेहा कश्यप ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिखा है। नेहा ने एकता स्वयं सहायता समूह की अगुआई करते हुए मशरूम खेती में सफलता हासिल की, जिससे न केवल उनकी बल्कि समूह की दस महिलाओं की जिंदगी बदल गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महिला सशक्तीकरण योजना ने इन्हें आर्थिक स्वतंत्रता के साथ सामाजिक सम्मान भी दिया है।

सीमित संसाधनों से बड़ा परिवर्तन: नेहा की मशरूम खेती की कहानी

नेहा कश्यप ने अपनी मेहनत और संकल्प से सीमित संसाधनों को संभाला और ग्राम जिन्दपुरा में 42x36 फीट के मशरूम फार्म की स्थापना की। उन्होंने परिवार के सहयोग से वटन और ढिंगरी प्रजाति की मशरूम खेती शुरू की, जिससे महीने में ₹40,000 से ₹50,000 की आमदनी हो रही है। स्टार्टअप फंड और मिशन शक्ति के तहत मिली मदद ने उन्हें यह मुकाम हासिल करने में मदद की।

यह भी पढ़ें: BSNL 4G Network Launch: भारत ने कर दिखाया कमाल! BSNL 4G लॉन्च से डिजिटल क्रांति की नई उड़ान

एकता समूह की सभी महिलाएं बनीं सफल उद्यमी

नेहा के नेतृत्व में एकता समूह की दस सदस्य महिलाएं बकरी पालन, सिलाई और जरी कढ़ाई जैसे कार्यों में सफलतापूर्वक रोजगार अर्जित कर रही हैं। मिशन शक्ति कर्मचारियों की मदद से महिलाओं ने अपने कौशल को विकास की राह पर आगे बढ़ाया है। नेहा का लक्ष्य अब अपने मशरूम उत्पादन को बड़े बाजारों तक पहुँचाना और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। वे चाहती हैं कि जिन्दपुरा की महिलाएं पूरे जिले और प्रदेश के लिए प्रेरणा बनें।

महिला सशक्तीकरण की मिसाल बनी नेहा कश्यप

नेहा कहती हैं, “मिशन शक्ति ने हमें केवल आर्थिक समर्थन ही नहीं दिया, बल्कि आत्मविश्वास और सुरक्षा का भी एहसास कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह अभियान हमारे लिए गर्व की बात है। महिलाएं संगठित हों, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं।।”

यह भी पढ़ें: समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047: क्या आपके सुझाव बदल सकते हैं भविष्य की तस्वीर?

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: प्रदेशभर में अवैध कोडीन सिरप और नॉरकोटिक दवाओं पर सख्त अभियान
UP बना स्टार्टअप हब: योगी सरकार में इनक्यूबेशन नेटवर्क का बड़ा विस्तार