प्रधानमंत्री मोदी ने उड़ीसा से स्वदेशी BSNL 4G नेटवर्क का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल इंडिया की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को साझा करते हुए गांवों तक नेटवर्क और डिजिटल सेवाओं की पहुंच पर जोर दिया।

नए भारत की तकनीकी ताकत आज विश्व के समक्ष गर्व से खड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटल क्रांति की राह पर बड़ा कदम बढ़ाया है। इसी कड़ी में उड़ीसा से स्वदेशी BSNL 4G नेटवर्क का उद्घाटन हुआ, जिसे देश के सभी मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारी ऑनलाइन जुड़कर देख रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ऑनलाइन संबोधन करते हुए कहा कि भारत न तो किसी दबाव में झुकेगा और न ही किसी गीदड़ भभकी से डरेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्वदेशी BSNL 4G नेटवर्क से डिजिटल क्रांति को मिलेगी नई उड़ान

सीएम योगी ने बताया कि BSNL के 4G नेटवर्क और भारत नेट परियोजना डिजिटल इंडिया को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने 2017 से हर ग्राम पंचायत को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने का संकल्प पूरा होने पर खुशी जताई। इस पहल ने गांवों तक सरकारी सेवाएं, बैंकिंग, रोजगार सृजन जैसी सुविधाएं पहुंचाईं। खासतौर पर नक्सल प्रभावित चंदौली, सोनभद्र और चित्रकूट जैसे दूरदराज क्षेत्र इसके फायदे उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047: क्या आपके सुझाव बदल सकते हैं भविष्य की तस्वीर?

भारत की सेना विश्व में सबसे शक्तिशाली, विकसित भारत की तकनीकी उपलब्धियां विश्वस्तर पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सेना आज विश्व की सबसे सामर्थ्यशाली सेनाओं में है। ब्रह्मोस मिसाइल से लेकर ड्रोन और रोबोटिक्स तकनीक तक, देश ने डिफेंस क्षेत्र में खास उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत दोनों हाथों से मैत्री का संदेश देगा पर किसी भी प्रकार के दबाव के सामने कम नहीं होगा।

डिजिटल भुगतान से सरकारी योजनाएं अब सीधे लाभार्थी तक पहुंच रही हैं

सीएम योगी ने बताया कि पहले पेंशन पाने के लिए कई बार भ्रष्टाचार के चलते परेशानी होती थी, लेकिन अब डीबीटी से वृद्धों, महिलाओं और दिव्यांगों को सीधे खाते में भुगतान हो रहा है। 60 लाख से अधिक छात्रों को भी डिजिटल माध्यम से स्कॉलरशिप मिल रही है। यूपीआई के जरिए भारत ने विश्व में सबसे अधिक डिजिटल भुगतान केस दर्ज किए हैं, जो भ्रष्टाचार पर रोक और पारदर्शिता का प्रतीक हैं।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में BSNL 4G नेटवर्क की अहम भूमिका

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले नेटवर्किंग में कई माफियाओं का राज था लेकिन अब माफियाओं की कमर तोड़ी गई है। BSNL का 4G नेटवर्क ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत की पहचान बनेगा। उन्होंने ग्राम पंचायतों और नगर निकायों की आत्मनिर्भरता पर जोर दिया और इसे विकसित भारत की नींव कहा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ के इन 122 मोहल्लों के लिए LDA का नया आदेश, जानिए कैसे होगा नक्शा पास?