भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में नया मोड़: मां ने कहा- बेटी का मर्डर हुआ है, भोजपुरी सिंगर करता था टॉर्चर

Published : Mar 27, 2023, 01:04 PM ISTUpdated : Mar 27, 2023, 05:01 PM IST
New twist in Akanksha Dubey suicide case

सार

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनकी मां मधु ने बड़ा आरोप लगाया है। मां का कहना है कि बेटी सुसाइड नहीं कर सकती। उन्होंने भोजपुरी गायक पर बेटी को परेशान करने और मारपीट का भी आरोप लगाया।

वाराणसी: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। आकांक्षा की मां ने मुंबई से वाराणसी पहुंचते ही बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी बहुत ही साहसी थी और वह आत्महत्या नहीं कर सकती है। उनका साफतौर पर कहना है कि बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने इस हत्या का आरोप एक भोजपुरी गायक पर लगाया है औऱ पुलिस से इंसाफ की मांग की है।

'रात में किया फोन नहीं मिला कोई जवाब'

आकांक्षा दुबे की मां मधु और उनका भाई वाराणसी पहुंचे। हालांकि पिता छोटेलाल दुबे को वहां पहुंचने में अभी कुछ समय और लगेगा वह ट्रेन में हैं। मां के द्वारा जानकारी दी गई कि शनिवार की शाम को भी उनकी बात बेटी से हुई थी। उस समय तक वह खुश थी। हालांकि देर रात 12 बजे जब उन्होंने फिर से फोन किया तो फोन का जवाब नहीं मिला। मां मधु का कहना है कि बेटी ने किसी भी पार्टी में जाने को लेकर कोई जानकारी उनसे साझा नहीं की थी। बेटी का फोन न उठने पर उन्हें कोई शक नहीं हुआ क्योंकि शाम को सामान्य बात हो चुकी थी। हालांकि बाद में बेटी के निधन की जानकारी पुलिस ने उन्हें दी।

भोजपुरी गायक पर लगाया बेटी को परेशान करने का आरोप

मधु का आरोप है कि भोजपुरी गायक जो कि आजमगढ़ का निवासी है वह लगातार उनकी बेटी आकांक्षा को परेशान कर रहा था। वह फिल्म में काम के बदले पैसा भी नहीं देता था। इसी के साथ आकांक्षा अगर किसी भी दूसरे की फिल्म में काम करती थी तो वह उसे मारता-पीटता था। उसने कई बार आकांक्षा से पैसों की मांग की और जब पैसे नहीं मिले तो भी मारपीट की गई। 21 मार्च को जब आकांक्षा बस्ती में शूटिंग के लिए गई थी तब भी उसी भोजपुरी गायक का फोन आया था और वह जान से मरवा देने की धमकी दे रहा था। ज्ञात हो कि आकांक्षा की असिस्टेंट रेखा के द्वारा भी जानकारी दी गई की मैडम सेट पर ही जोर-जोर से रो रही थीं। फिलहाल आकांक्षा की मां जिस भोजपुरी गायक की बात कर रही हैं वह अभी गायब है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

आकांक्षा दुबे सुसाइड केस: देर रात एक्ट्रेस को होटल में छोड़ने आए युवक की तलाश में जुटी पुलिस, व्हाट्सऐप चैट से खुलेंगे कई राज

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सीएम योगी का मीरजापुर दौरा: 31 मई तक पूरा होगा विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, युवाओं को मिलेंगे रोजगार से जुड़े पाठ्यक्रम
यमुना एक्सप्रेसवे पर जमीन मिलते ही कंपनियों की लाइन, 5700 नौकरियों का बड़ा मौका