बागपत: भंडारे की खिचड़ी खाकर बीमार हुए 21 लोग, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Published : Mar 27, 2023, 11:28 AM IST
Baghpat

सार

यूपी के बागपत में भंडारे की खिचड़ी खाकर 21 लोग बीमार हो गए। जिलाधिकारी समेत कई अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर बीमार लोगों का हाल जाना। 

पारस जैन

बागपत: भंडारे में विषाक्त खिचड़ी खाने से 21 लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। इसमें बच्चे भी शामिल है। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी पड़ताल में जुटे हुए हैं। अस्पताल पहुंचे सभी लोगों को बेहतर इलाज मिले इसका खास ख्याल रखा जा रहा है।

डीएम ने भी पहुंचकर जाना बीमार लोगों का हाल

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर बीमार लोगों का हालचाल जाना। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि घटना बागपत थाना क्षेत्र के फैजपुर निनाना में हुई। यहां भंडारे की खिचड़ी खाने के बाद 21 लोग बीमार हुए और सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल अभी सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। सभी लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ितों के उपचार के लिए चिकित्सकों की टीम भी पहुंची हुई है। बच्चों का इलाज बाल रोग विशेषज्ञों के द्वारा किया जा रहा है।

खाद्य विभाग भी मामले की जांच में जुटा, भर्ती लोगों की हालत में सुधार जारी

अस्पताल में भर्ती लोगों की हालत में सुधार देखा जा रहा है। इस बीच भंडारे की खिचड़ी को भी जांच के लिए भेजा गया है। वहीं मामले में जिला प्रशासन के साथ खाद्य विभाग भी पड़ताल में जुटा हुआ है। वहीं अस्पताल पहुंचे लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो और उन्हें समुचित इलाज मिले इसका ध्यान भी रखा जा रहा है। अधिकारी लगातार मामले को लेकर अपडेट ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही अस्पताल पहुंचे सभी लोग स्वस्थ्य होकर घर के लिए रवाना होंगे। शुरुआत में कुछ लोगों की तबियत बिगड़ी और स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज के लिए पहुंचे। हालांकि बाद में बड़ी संख्या में लोग पीड़ित नजर आए। जिसके बाद पड़ताल में सामने आया कि सभी की तबीयत भंडारे की खिचड़ी खाने की वजह से बिगड़ी है।

आकांक्षा दुबे सुसाइड केस: देर रात एक्ट्रेस को होटल में छोड़ने आए युवक की तलाश में जुटी पुलिस, व्हाट्सऐप चैट से खुलेंगे कई राज

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Cabinet Decision: लखनऊ मेट्रो फेज-1बी और मीरजापुर में नई यूनिवर्सिटी को मंजूरी, पशु चिकित्सा छात्रों का भत्ता तीन गुना बढ़ा
Yogi Cabinet Decision: यूपी में OBC आरक्षण आयोग को मंजूरी, लोहिया संस्थान को मिली 855 करोड़ की सौगात