जब बाढ़ में बच्चों और परिवारों के बीच उतर गई नोएडा की डीएम मेधा रूपम, देखें वीडियो

Published : Sep 08, 2025, 02:30 PM IST
noida dm medha rupam flood inspection children relief

सार

Noida DM Medha Rupam: नोएडा की डीएम मेधा रूपम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया, बच्चों और परिवारों से बातचीत की, किताबें और जरूरी चीजें वितरित की, शरणालयों और अस्थायी गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, प्रशासन को सुरक्षा और राहत निर्देश दिए।

Gautam Buddh Nagar Flood Update: यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच गौतमबुद्ध नगर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। इस गंभीर स्थिति में डीएम मेधा रूपम ने खुद फील्ड में उतरकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उनका यह कदम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

बाढ़ प्रभावित परिवारों और बच्चों से संवाद, जरूरत की चीजें वितरित

नोएडा के सेक्टर-135 और सेक्टर-150 में जाकर डीएम ने शरणार्थियों का हाल जाना और बच्चों सहित सभी से बातचीत की। उन्होंने बच्चों को किताबें और अन्य जरूरी चीजें बांटी। इसके अलावा शरणालयों में खान-पान, आवास, पेयजल, शौचालय और चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में बच्चों की पढ़ाई पर भी डीएम ने फोकस किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पाठशालाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। बच्चों से बातचीत के दौरान उनकी समस्याओं और जरूरतों को भी जाना गया।

यह भी पढ़ें: कौशांबी में शव को बाइक पर ले जाते देख दहल उठा दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अस्थायी गौशाला और असुरक्षित परिवारों का निरीक्षण

डीएम ने सेक्टर-135 में स्थापित अस्थायी गौशाला का निरीक्षण किया और सेक्टर-150 में उन परिवारों से मिले जो पुश्ते के किनारे असुरक्षित टेंट में रह रहे थे। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित शरणालयों में शिफ्ट करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया।

जानिए कौन है मेधा रूपम ?

डीएम मेधा रूपम पहले कासगंज जिले की डीएम रह चुकी हैं और यूपी की सबसे चर्चित जिलाधिकारियों में गिनी जाती हैं। वह शूटिंग खिलाड़ी के रूप में भी पहचानी जाती हैं। उनका यह वीडियो उनके संवेदनशील और सक्रिय नेतृत्व को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: UP PET Exam 2025: 31 सॉल्वर कैसे पकड़े गए? देवरिया में अभ्यर्थी पर केस दर्ज

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana UP: योगी सरकार की पहल असरदार, निःशुल्क कोचिंग से UPPCS 2024 में 77 अभ्यर्थी सफल
UP Waste to Wealth Model: प्लास्टिक वेस्ट से सड़क, कचरे से कमाई, बदल रही गांवों की तस्वीर