लिव-इन पार्टनर ने महिला को दी दर्दनाक मौत, प्रेमिका की पिटाई कर डंडे से फोड़ी आंख, फिर बुरी तरह कूंचा चेहरा

Published : Jan 30, 2023, 05:47 PM IST
PRAYAGRAJ

सार

यूपी के प्रयागराज जिले में लिव-इन पार्टनर ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। बता दें कि आरोपी ने महिला की मासूम बेटी के सामने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में लिव-इन पार्टनर ने अपनी पहले प्रेमिका के साथ मारपीट कर उसकी आंख फोड़ दी। इसके बाद डंडे से सिर पर वार कर चेहरा बुरी तरह से कूंच दिया। बताया जा रहा है कि महिला अपने प्रेमी के साथ लिव-इन में रहती थी। आरोपी ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। 10 दिन पहले महिला अपने प्रेमी के साथ प्रयागराज आई थी। साथ में महिला की 7 साल की मासूम बेटी दामिनी भी है। मासूम ने बताया कि मां को अंकल ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। उसने बताया कि पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। मासूम दामिनी ने बताया कि अंकल मां के पैसों की दारू पीकर घर आते थे और मां से झगड़ा करते थे। उसने बताया कि मां-बेटी दो दिन बाद रीवा जाने वाले थे। इसलिए महिला अपने प्रेमी से पैसे मांग रही थी। जिस कारण दोनों में विवाद हुआ था।

मासूम बच्ची के सामने की महिला की हत्या

बता दें कि 45 वर्षीय मृतक सुनीता वर्मा मूलरूप से रीवा के मऊगंज के दुगना कुर्मियान गांव की निवासी थी। वर्ष 2020 में सुनीता के पति अच्छेलाल वर्मा की मौत हो गई थी। दंपति के 4 बच्चे हैं। सबसे छोटी बेटी दामिनी को छोड़कर अन्य बच्चे रीवा में रह रहे हैं। सुनीता अपने प्रेमी मनीष के साथ दारागंज कोतवाली क्षेत्र के परेड माघ मेला क्षेत्र में रह रही थी। बताया गया कि आरोपी मनीष मूलरूप से कौशांबी जिले के करारी कस्बे का रहने वाला था। प्रयागराज में दोनों मजदूरी करते थे। रविवार देर रात मनीष शराब पीकर घर वापस आया था। जिसके बाद मनीष और सुनीता के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने सुनीता की डंडे से पिटाई कर दी। वहीं मां के रोने की आवाज सुनकर 7 साल की मासूम दामिनी भी उठ गई। वह अपनी मां को बचाने के लिए दौड़ी तो आरोपी मनीष ने उसे धक्का देकर सुनीता के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं चौकीदार राम कृपाल ने बताया कि रात करीब 2 बजे के आसपास चीखने-चिल्लाने की आवाज आने पर उसने मेले में तैनात पुलिसवालों को मामले की सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि खून से लहूलुहान महिला जमीन पर पड़ी है। वहीं महिला के पास मासूम खड़ी रो रही थी। जिसके बाद पुलिस फौरन सुनीता को SRN अस्पताल ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के बेटों को मामले की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ACP आस्था जायसवाल ने बताया महिला के पति की मौत के बाद वह मायके वालों के साथ सूरत चली गई थी। वहीं पर उसकी मुलाकात मनीष से हुई। प्रेम-प्रसंग होने के बाद दोनों लिव-इन में रहने लगे थे। पुलिस ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

'गजनी औऱ गोरी की याद दिला रहे अखिलेश यादव' भूपेंद्र चौधरी ने बताया क्यों बढ़ा स्वामी प्रसाद मौर्य का कद

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rajkumar Chauhan Murder Case: गुस्सा भतीजे पर था, मौत चाचा को मिली! हैरान कर देगी वजह
Aligarh Crime: लव ट्रायंगल में खूनी खेल, PAC जवान ने अस्पताल में घुसकर मरीज को गोलियों से भूना