Ram Mandir Ayodhya : रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सबसे पहले किया ये काम

Published : May 01, 2024, 07:19 PM ISTUpdated : May 01, 2024, 07:33 PM IST
Draupadi Murmu

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंची, उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन पूजन किया। वे सरयू घाट भी गई, जहां महाआरती में शामिल हुई।

अयोध्या. कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति कार में सवार होकर अयोध्या धाम पहुंची। जहां सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। जैसे ही राष्ट्रपति का काफिला अयोध्या धाम के लिए निकला, आमजन का आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था।

चांदी का राम दरबार किया गिफ्ट

अयोध्या पहुंची राष्ट्रपति सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंची। यहां दर्शन पूजन करने के बाद पुजारी ने राष्ट्रपति को चांदी की गदा, चांदी का रामदरबार और चांदी की गाय प्रतीक स्वरूप भेंट की। इसी के साथ राष्ट्रपति को प्रसाद भी दिया। हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के साथ ही राष्ट्रपति ने वहां आरती भी की। फिर वे सरयू घाट पर पहुंची, जहां महाआरती में शामिल होकर आरती भी की।

 

राष्ट्रपति के लिए सजा सरयू घाट

राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी पहले से ही हो गई थी। उनके स्वागत के लिए सरयू घाट को भी सजाया गया था। पूरे घाट के आसपास फूल मालाएं लगाई गई थी। इसी के साथ घाट पर भी रेड कारपेट बिछाया गया था। इस कारण सरयू घाट का नजारा भी अपने आप में आकर्षित करने वाला नजर आ रहा था।

यह भी पढ़ें : Covishield : कोविशील्ड से हुई मौत का मुआवजा देने की मांग, वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

अयोध्या में उमड़ रहा जनसैलाब

आपको बतादें कि जब से अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ है। तभी से राम भक्तों की लाइन अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंच रही है। नेता, अभिनेता, जनप्रतिनिधि हर कोई रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां देश विदेश से श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सलमान खान गोलीकांड के आरोपी अनुज थापन ने किया सुसाइड, इलाज के दौरान मौत

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा
ग्रामीण आजीविका मिशन: मीरजापुर की सुशीला देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल