सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी ने लॉकअप के बंदर सुसाइड की कोशिश की है। जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी की मौत हो गई है।

मुंबई. सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी अनुज थापन की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उसने क्राइम ब्रांच की लॉकअप में सुसाइड की कोशिश की थी। जिसके बाद गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोपियों द्वारा मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्राइम ब्रांच ने लॉकअप में किया था बंद

जानकारी के अनुसार सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने वाले दो शख्स में से एक ने सुसाइड की कोशिश की थी। आरोपी अनुज थापन ने लॉकअप के अंदर सुसाइड की कोशिश की, जिसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। जिसकी इलाज के दौरान हालही मौत हो गई है। दरअसल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपियों को पूछताछ के लिए लॉकअप में रखा था।

एक आरोपी खेती दूसरा हेल्पर

सलामान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपियों में से एक खेती करता था। दूसरा हेल्पर का काम करता था। यानी जिन दो आरोपियों को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। उसमें से सुभाष सोनू चंदर नामक आरोपी खेती का काम करता था। वहीं दूसरा आरोपी जिसने सुसाइड किया है। वह ट्रक पर हेल्पर का काम करता था। बताया जा रहा है कि अनुज के खिलाफ पहले से कई केस दर्ज है। वह शुरू से ही अपराधिक किस्म का था।

शूटर्स को हथियार सप्लाई करता था अनुज

बताया जा रहा है कि जिस अनुज थापन ने क्राइम ब्रांच के लॉकअप के अंदर सुसाइड किया है। वह शूटर्स को ह​थियार सप्लाई करने का काम करता था। आपको बतादें कि दोनों आरोपी ने 15 मार्च को ही पनवेल में दो पिस्तौल की डिलेवरी की थी। इन दोनों शूटर्स की शिनाख्त पर पुलिस ने सूरत से दो पिस्तौल, 4 मैग्जीन, 17 कारतूस बरामद किे थे।