पंजाब के मिनिस्टर गुरमीत सिंह हेयर ने की मेरठ की डॉक्टर गुरवीन से सगाई, जानिए शादी कब होगी?

Published : Oct 30, 2023, 08:34 AM ISTUpdated : Oct 30, 2023, 02:13 PM IST
Punjab Sports Minister Gurmeet Singh Hayer got engaged to Gurveen of Meerut.

सार

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह हेयर ने मेरठ की गुरवीन कौर से 29 अक्टूबर को सगाई कर ली। सगाई समारोह मेरठ के गॉडविन होटल में हुआ। यह शादी 7 नवंबर को चंडीगढ़ के फॉरेस्ट हिल पर होगी।

मेरठ. पंजाब की AAP सरकार में खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मेरठ की डॉक्टर गुरवीन कौर से सगाई कर ली। सगाई समारोह 29 अक्टूबर को मेरठ में आयोजित किया गया। सगाई में विभिन्न क्षेत्रों की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और गुरवीन कौर की सगाई

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह हेयर ने मेरठ की गुरवीन कौर से 29 अक्टूबर को सगाई कर ली। सगाई समारोह मेरठ के गॉडविन होटल में हुआ। यह शादी 7 नवंबर को चंडीगढ़ के फॉरेस्ट हिल पर होगी। रिसेप्शन 8 नवंबर को होगा। AAP लीडर गुरमीत सिंह हेयर पंजाब की बरनाला सीट से MLA हैं। वे लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। गुरमीत सिंह मीत हेयर का जन्म 21 अप्रैल 1989 को बरनाला में हुआ था।

कौन हैं पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की दुल्हनिया गुरवीन कौर?

डॉ. गुरवीन कौर मेदांता अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट हैं। वे मेरठ के गॉडविन ग्रुप के डायरेक्टर और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी भूपेंद्र सिंह बाजवा की बेटी हैं। डॉ. गुरवीन कौर भूपेंद्र सिंह बाजवा की सबसे बड़ी बेटी हैं। एक महीने पहले यह रिश्ता तय हुआ था। गुरमीत सिंह मीत तीन बहनों के इकलौते और छोटे भाई हैं। बाजवा परिवार में यह पहली शादी होगी।

पंजाब के AAP लीडर गुरमीत सिंह की सगाई में पहुंचीं ये हस्तियां

गुरमीत सिंह और गुरवीन कौर की सगाई में केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक कैंट अमित अग्रवाल, शहर विधायक रफीक अंसारी, किठौर विधायक पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, सिवाल खास विधायक गुलाम मौहम्मद,एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल मौजूद रहे।

इसके अलावा भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवान, उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार, पूर्व आईपीएस गुरदर्शन सिंह जैसे मेहमान भी पहुंचे।

यह भी पढ़ें

कौन हैं पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह हेयर की दुल्हनिया?

पति की टेंशन से छुटकारा पाने के बाद SDM ज्योति मौर्या को मिली अब ये Good News

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जन्मदिन से पहले बृजभूषण शरण सिंह को मिला ऐसा तोहफा, कीमत सुनते ही चौंक गए
घर बसने से पहले दरार! दुल्हन बोली- दहेज मांगा, दूल्हे ने कहा-मोटापे की वजह से शादी तोड़ी