Radhashtami 2023: राधारानी का जन्मोत्सव मनाने मथुरा-वृंदावन जा रहे हैं, तो ये ट्रैफिक एडवायजरी पढ़ें

Published : Sep 12, 2023, 09:37 AM ISTUpdated : Sep 12, 2023, 09:38 AM IST
 Radhashtami 2023

सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद अब मथुरा-वृंदावन में राधाष्टमी की तैयारियां जारी हैं। राधाष्टमी 23 सितंबर को है। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं।

मथुरा. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद अब मथुरा-वृंदावन में राधाष्टमी की तैयारियां जारी हैं। राधाष्टमी 23 सितंबर को है, लेकिन प्रमुख मंदिरों में एक दिन पहले यानी 22 सितंबर से ही धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं।

मथुरा-वृंदावन में राधाष्टमी 2023 पर क्या खास और ट्रैफिक एडवायजरी

श्रीकृष्ण और राधा की नगरी मथुरा-वृंदावन में राधाष्टमी-2023 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिरों में भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने कुछ विशेष इंतजाम किए हैं। जैसे मंदिर की परिक्रमा लगाने वालों को सीधे मंदिर में एंट्री नहीं मिलेगी। यानी मंदिर मार्ग को वन वे किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, लाड़ली जी मंदिर में राधारानी का जन्मोत्सव 23 सितंबर की सुबह से शुरू होगा। हालांकि आयोजन की शुरुआत एक दिन पहले यानी 22 सितंबर से हो जाएगी। आयोजन में व्यवस्था बनाने CO गोवर्धन राममोहन शर्मा नगर पंचायत, सेवायत, रिसीवर और स्वास्थ्य विभाग की बैठक कर चुके हैं।

राधरानी मंदिर मार्ग को वन वे किया जा रहा है। परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं को फिर से सीढ़ियों से ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा।

वृंदावन में राधाष्टमी-2023 के लिए खास बातें

मंदिर में लाइन लगाकर ही जत्थों को एंट्री मिलेगी। करीब सवा घंटे तक अभिषेक के दर्शन होंगे। लेकिन किसी भी श्रद्धालु को रुकने नहीं दिया जाएगा। यानी लोग चलते रहेंगे।

21 सितंबर को ऊंचागांव में राधारानी की प्रधान सखी ललिता जी के जन्मोत्सव पर विशेष कार्यक्रम होंगे।

22 सितंबर को लाड़ली जी मंदिर में राधा जन्मोत्सव के मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा चाव चढ़ाई जाएगी।

23 सितंबर को लाड़ली जी मंदिर में राधारानी के विग्रह का अभिषेक होगा। वहीं, शाम को सफेद छतरी में राधारानी के दर्शन किए जा सकेंगे।

24 सितंबर की सुबह मोरकुटी पर मयूर लीला होगी। इसी शाम को लाड़ली जी मंदिर में ढाढ़ी ढाढ़िन लीला का आयोजन होगा।

25 सितंबर की सुबह विलासगढ़ की लीला व मान मंदिर पर मान लीला का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Banke Bihari Corridor: काशी-अयोध्या जैसा होगा 5255 साल पुराना वृंदावन

अयोध्या राममंदिर के उद्घाटन पर होने जा रहा कुछ अद्भुत, जानिए प्लानिंग?

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Heatwave Alert: यूपी का बांदा 47.6°C के साथ बना सबसे गर्म शहर, दिल्ली-एमपी समेत कई राज्यों में लू, मई में 50°C का खतरा
UP Industrial Corridor News: गंगा एक्सप्रेसवे IMLC बना निवेश का नया केंद्र, PLI और टैक्स छूट का बड़ा फायदा