रायबरेली और अमेठी सीट पर क्या होगा कांग्रेस का फैसला? राहुल लड़ेंगे चुनाव, क्या इस बार किस्मत आजमाएंगी प्रियंका!

Published : Mar 13, 2023, 10:56 AM ISTUpdated : Mar 13, 2023, 11:34 AM IST
rahul gandhi priyanka gandhi

सार

लोकसभा चुनाव में अमेठी और रायबरेली की सीट को लेकर कयासबाजी का दौर जारी है। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी भी इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी किस्मत आजमा सकती हैं।

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर पार्टी किसे उतारेगी इसको लेकर कयास लगातार लगाए जा रहे हैं। रायबरेली से सोनिया गांधी चुनाव लड़ेंगी या नहीं इसको लेकर भी कश्मकश जारी है। हालांकि पार्टी के लोगों का कहना है कि रायबरेली और अमेठी की सीट गांधी परिवार के पास ही रहेंगी।

सोनिया गांधी के बयान के बाद तेज हैं चर्चाएं

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी यदि रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ती हैं तो उनकी जगह पर प्रियंका गांधी अपना भाग्य आजमा सकती हैं। वहीं अमेठी से राहुल गांधी का चुनाव में उतरना लगभग तय माना जा रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन में सोनिया गांधी के बयान के बाद इन सीटों को लेकर चर्चाएं तेज है। उन्होंने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है। रायबरेली सीट पर 1977, 1996 और 1998 के चुनावों को छोड़ दिया जाए तो यहां कांग्रेस की ही जीत होती है।

रायबरेली सीट ने दिया है कांग्रेस का साथ

भले ही कांग्रेस बीते कई सालों से अपने खराब दौर में है लेकिन कभी भी रायबरेली की जनता ने कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा है। 2019 के चुनावों ने भी यहां की जनता ने गांधी परिवार का साथ दिया। पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी के चुनाव न लड़ने की स्थिति में प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। यह प्रियंका का संसदीय राजनीति में आने का पहला प्रयास होगा। हालांकि अभी तक सोनिया गांधी की ओर से आधिकारिक तौर पर चुनाव न लड़ने जैसी कोई भी बात नहीं कही गई है। वहीं प्रियंका गांधी लगातार रायबरेली और अमेठी की जनता से जुड़ी हुई हैं, लिहाजा यह सीटें उनके लिए अन्य जगहों से बेहतर मानी जा रही हैं।

'बदलेगी बुलडोजर की दिशा या जुड़ेगा फरार आईपीएस की लिस्ट में नाम' अखिलेश यादव ने शेयर किया घूस मांगते IPS का वीडियो, सीएम योगी पर कसा तंज

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कबड्डी प्रतियोगिता 2025: UP चैम्पियन-पूर्वोत्तर रेलवे उपविजेता, CM योगी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया
योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक