
Rahul Gandhi Raebareli Visit: यूपी की राजनीति एक बार फिर पोस्टरबाज़ी से गरमा गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे से पहले रायबरेली की दीवारों पर लगे विवादित पोस्टर चर्चा का बड़ा कारण बन गए हैं।
रायबरेली शहर में जगह-जगह लगे इन पोस्टरों में तेजस्वी यादव को ब्रह्मा, राहुल गांधी को विष्णु और अखिलेश यादव को महेश बताया गया है। पोस्टर पर लिखा गया है –"इंडिया की अंतिम आस, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश।"
जानकारी के मुताबिक, ये पोस्टर सपा नेता राहुल निर्मल बागी ने लगवाए हैं, जो लोहिया वाहिनी में प्रदेश सचिव हैं। जैसे ही पोस्टर सामने आए, शहरभर में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ के 6200 ऑटो-टेंपो के लिए तय हुए स्टैंड, जानिए कहां बनेंगे नए ठिकाने
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी बुधवार से दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र में हैं। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राहुल गांधी पहले से ही तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा कर रहे हैं। ऐसे में रायबरेली में यह पोस्टरबाज़ी उनके लिए असहज स्थिति पैदा कर सकती है। अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि राहुल गांधी इन पोस्टरों पर क्या प्रतिक्रिया देंगे।
यह भी पढ़ें: बुलंदशहर: आरोपी भागा, ग्रामीण पीछे दौड़े, लेकिन पुलिस ने उन्हीं पर दर्ज कर दिया मुकदमा?
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।