Rajya Sabha Election 2024 : यहां देखें यूपी में राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट, लखनऊ भाजपा कार्यालय में जश्न की तैयारी

Published : Feb 27, 2024, 05:34 PM ISTUpdated : Feb 28, 2024, 10:12 AM IST
Rajya Sabha Election 2024

सार

राज्यसभा चुनाव के तहत मतों की गणना शुरू हो गई है। कुछ ही देर में ​रिजल्ट आना शुरू हो जाएगा। इसी बीच लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर जीत के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई है।

लखनऊ. यूपी, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट कुछ ही देर में घोषित हो जाएगा। यूपी में दस सीटों, कर्नाटक में चार और हिमाचल प्रदेश में एक सीट पर चुनाव हुआ है। इस चुनाव में क्रास वोटिंग के चलते रिजल्ट पर हर किसी की नजर है। हालांकि यूपी में भाजपा 8 सीटों पर जीत का दावा कर रही है। इसी कारण लखनऊ में भाजपा ने जीत के जश्न की तैयारी भी कर ली है।

मतदान के बाद जीत का दावा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ।

यूपी. उत्तरप्रदेश में 10 राज्यसभा सदस्यों की सीट के लिए 11 उम्मीद्वार मैदान में थे। यहां भाजपा के 8 उम्मीद्वार और समाजवादी पार्टी के 3 उम्मीद्वार मैदान में हैं। इस चुनाव में 8 सीटों पर भाजपा और 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत हुई।

कांग्रेस की 3 और भाजपा की 1 सीट आई

कर्नाटक. कर्नाटक में चार राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई। कर्नाटक में कांग्रेस के 3 और भाजपा के 2 उम्मीद्वार हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस के 3 उम्मीद्वारों की जीत हुई है। कांग्रेस के अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर की जीत हुई है। वहीं भाजपा के नारायण बंदिगे की जीत हुई है।

हिमाचल प्रदेश. हिमाचल प्रदेश में एक राज्यसभा सीट के लिए मतदान हुआ। यहां कांग्रेस से 1 और भाजपा से 1 उम्मीद्वार चुनावी मैदान में हैं।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल