दुल्हन ने स्टेज पर ले ली दूल्हे की परीक्षा, वरमाला के समय ही हो गया था शक

Published : Jun 10, 2024, 05:39 PM IST
dulha up

सार

एक दुल्हन को शक हुआ तो उसने दूल्हे की परीक्षा स्टेज पर ही ले डाली। हैरानी की बात तो यह है कि वह परीक्षा में फेल हो गया तो दुल्हन ने शादी से भी इंकार कर दिया।

औरेया. यूपी के औरेया में एक दुल्हन को अपने होने वाले पति पर शक हो गया। ऐसे में उसने ​स्टेज पर ही दूल्हे की परीक्षा ले ली। इस परीक्षा में दूल्हा फेल हो गया तो पत्नी ने सबसे सामने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद काफी समझाईश भी दी गई। लेकिन मामला बिल्कुल नहीं जमा, ऐसे में दूल्हे को बगैर शादी किये बारात लेकर लौटना पड़ा।

ये था पूरा मामला

उत्तरप्रदेश के औरेया जिले की बिधूना तहसील के रामपुर गांव में एक लड़की की शादी हो रही थी। लड़का इटावा के भरथना से बारात लेकर आया था। जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। स्टेज पर दूल्हा दुल्हन थे, रिश्तेदार एक के बाद एक आकर फोटो सेशन करवा रहे थे। तभी अचानक दुल्हन को दूल्हे पर शक हुआ तो उसने वहीं उसकी परीक्ष ले ली। जिसमें दूल्हा फेल हो गया।

नहीं गिन पाया दूल्हा नोट

दुल्हन को शक हुआ कि वह कहीं कम पढ़ा लिखा तो नहीं है। इस कारण उसने स्टेज पर ही दुल्हे से नोट गिनने को कहा, तो दूल्हा नोट नहीं गिन पाया। हैरानी की बात तो यह है कि वह 20 का नोट भी नहीं पहचान सका। ऐसे में दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। जैसे ही दुल्हन ने शादी करने से मना किया, वैसे ही बवाल मच गया। इसके बाद दोनों पक्षों द्वारा काफी समझाया गया। लेकिन दुल्हन ने किसी की एक नहीं मानी और बगैर शादी किये बारात को लौटा दी।

बैठक में भी नहीं जमा मामला

दुल्हन ने जब शादी करने से इंकार कर दिया तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच बैठक भी हुई। लेकिन इसके बावजूद भी मामला जमा नहीं। इसके बाद दूल्हा बगैर शादी किये बारात लेकर लौट गया।

यह भी पढ़ें : जंगल सफारी का जल्दी ले लें मजा नहीं तो बंद हो जाएंगे टाईगर रिजर्व

100 रुपए के चक्कर में छूटी दुल्हन से शादी

बात महज 100 रुपए गिनने की थी। लेकिन दुल्हा 100 रुपए भी नहीं गिन पाया, उसे सिर्फ 100 रुपए के खुल्ले नोट दिये थे। लेकिन वह 20 का नोट ही नहीं पहचान पाया। ऐसे में कैसे नोट गिन पाता। इस मामले में दुल्हन पक्ष की महिलाओं का कहना था कि अच्छा हुआ बेटी ने सही समय पर सही निर्णय ले लिया। नहीं तो शादी के बाद जिदंगी बर्बाद हो जाती।

यह भी पढ़ें : हनीट्रेप मामले में फंसे कैबिनेट मंत्री के पूर्व OSD, खूबसूरती के जाल में फंसाकर रेप केस की धमकी

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल