यूपी में 2027 वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी हुआ। इसमें 13.58 करोड़ नाम हैं। छूटे 2.58 करोड़ लोग 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दावा कर सकते हैं। फॉर्म 6, 7 और 8 से सुधार संभव है। आयोग ने नाम जांचने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश में 2027 की नई वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी हो गया है। अगर आपके पास वोटर ID कार्ड है, तो भी यह जरूरी नहीं कि आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। इसलिए चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से अपना और परिवार के सदस्यों का नाम चेक करने की अपील की है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में करीब 13 करोड़ 58 लाख मतदाताओं के नाम हैं। वहीं, अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक करीब 2.58 करोड़ पात्र मतदाताओं के नाम अभी सूची में शामिल नहीं हैं। नाम जुड़वाने, हटवाने या किसी गलती को ठीक कराने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दावा और आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं। इसके लिए Form 6, 7 और 8 का इस्तेमाल होगा। जानिए वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें और नाम नहीं होने पर क्या करना होगा।

YouTube video player